फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Man sentenced to three years in prison for molesting a teenager

Firozabad News: किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को तीन वर्ष की सजा

Mon, 25 Aug 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 25 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to three years in prison for molesting a teenager
फिरोजाबाद। खेत में शौच करने गई किशोरी से छेड़छाड़ और जबरन खेत में ले जाने का प्रयास करने के दोषी युवक को न्यायालय ने सोमवार को तीन वर्ष की सजा सुनाई।
विज्ञापन

मामला करीब ढाई वर्ष पुराना है। दोषी पर दो हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। एक जनवरी 2023 की सुबह आठ बजे रजावली क्षेत्र के गांव की निवासी 14 वर्षीय किशोरी खेत में शौच करने गई थी। रास्ते में राजेंद्र पाल सिंह उर्फ काका निवासी लखनई ने उससे छेड़छाड़ करने के साथ ही सरसों के खेत में खींच कर ले जाने का प्रयास किया था। किशोरी के विरोध करने पर राजेंद्र पाल ने जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में वह भाग गया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध घटना के दिन ही थाना रजावली में प्राथमिकी लिखवाई थी। एडीजे और अपर विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) राजीव सिंह के न्यायालय ने सोमवार को आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed