फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Man Kills Wife with Spade While She Slept on Brother's Terrace Tries to Frame Sibling

UP: छोटे भाई की छत पर सो रही पत्नी की हत्या, आधी रात को पति ने इसलिए खेला खूनी खेल; जानकर पुलिस भी सन्न

Sat, 27 Jun 2026 11:18 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 11:18 AM IST
सार

शिकोहाबाद में देवर की छत पर सो रही पत्नी की पति ने कथित तौर पर बेलचे से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने छोटे भाई को हत्या के मामले में फंसाने की साजिश रची, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Man Kills Wife with Spade While She Slept on Brother's Terrace Tries to Frame Sibling
मृतक महिला का फाइल फोटो और विलाप करते घरवाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में देवर की छत पर सो रहीं सास और अपनी बेटी के साथ सो रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति पर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका के पिता ने थाना शिकोहाबाद में हत्यारोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन ने जुट गई है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट पर किसानों का हल्ला बोल, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण; रुकवा दिया काम
विज्ञापन

 

नगला चतुरी निवासी राज बहादुर सिंह ने अपनी पुत्री सरिता की शादी करीब 22 वर्ष पहले नानेमऊ थाना नसीरपुर निवासी रामनरेश उर्फ जगमोहन यादव से की थी। शादी के बाद उनके चार बच्चे हुए। आरोप है कि रामनरेश शराब पीने का आदी था और आए दिन सरिता के साथ मारपीट करता था। पीड़ित का आरोप है कि गत 26 जून की रात शराब के नशे में आए आरोपी ने गाली-गलौज की। विवाद से बचने के लिए सरिता अपने बच्चों और सास के साथ देवर के मकान की छत पर सोने चली गई। 


ये भी पढ़ें -  सात फेरे, सात महीने और फिर मौत: जिस बेटी को दुल्हन बनाकर भेजा था ससुराल, अर्थी पर लौटी; रो पड़े मायके वाले

 
विज्ञापन

आरोप है कि देर रात रामनरेश छत पर पहुंचा और लोहे की रॉड से सरिता के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मृतका की पुत्री ने फोन पर परिजनों को दी। पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - 
1- 
UP: जामुन की बागवानी से बदली तस्वीर, हर साल लाखों कमा रहे किसान; दिल्ली तक पहुंच रही कुकथला की उपज
2-  हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed