फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven Months After Marriage Newlywed Found Hanging Family Alleges Murder

सात फेरे, सात महीने और फिर मौत: जिस बेटी को दुल्हन बनाकर भेजा था ससुराल, अर्थी पर लौटी; रो पड़े मायके वाले

Sat, 27 Jun 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 10:35 AM IST
सार

मैनपुरी की 24 वर्षीय नवविवाहिता की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने फंदे से लटकने और जहर खाने की बात कही, जबकि मायके पक्ष ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Seven Months After Marriage Newlywed Found Hanging Family Alleges Murder
शादी की तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी की एक नवविवाहिता के फंदे से लटकने की जानकारी देकर उसके पति ने नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। मायका पक्ष इलाज के लिए बेटी को आगरा ले आया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हरीपर्वत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है, उसे अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जामुन की बागवानी से बदली तस्वीर, हर साल लाखों कमा रहे किसान; दिल्ली तक पहुंच रही कुकथला की उपज
विज्ञापन



 

मैनपुरी के थाना पन्नाहार के गांव चौरासी निवासी मुनीम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिवानी (24) की शादी 8 नवंबर को जलेसर के जमो गांव निवासी सोनू पुत्र मुन्नालाल से की थी। सोनू नोएडा के कासना में किराए पर रहता था और वहीं एक गैस एजेंसी के गोदाम में काम करता था। उनका बेटा रोहित भी उसी गोदाम में काम करता था। 24 जून को सुबह बेटा काम पर गया था लेकिन दामाद ने थकान की बात कही और गोदाम पर नहीं आया।

ये भी पढ़ें -  हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें


 
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के करीब उनके पास बेटी के देवर मोनू की कॉल आई। बेटी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बेटे को बताया। बेटे रोहित ने बताया कि वह अस्पताल पहुंचा तो वहां सोनू का परिवार और आगरा समेत आसपास के जिलों के कई रिश्तेदार आ चुके थे। उन्हें काफी देर बाद सूचना दी थी। बहन के फंदे से लटकने की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें -  अलनीनो और भीषण गर्मी का कहर: रास्ता भटके प्रवासी पक्षी, मार्च-अप्रैल में लौटते हैं...जून के आखिर तक भी ठहरे


 
विज्ञापन

पूछताछ में पति सोनू ने बहन के जहर की गोली खाने की बात बताई। नोएडा में ससुराल पक्ष अस्पताल का खर्च भी वहन नहीं कर रहा था। पति खुद रात में सामने आया। वह परिवार की रजामंदी से वेंटिलेटर के साथ बहन को आगरा लेकर आए। दिल्ली गेट स्थित अग्रवाल क्रिटिकल केयर में भर्ती कराने पहुंचे। वहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने थाना हरीपर्वत में हत्या का आरोप लगाकर शिकायत की है।

ये भी पढ़ें -  UP: आरटीई के बच्चों को नहीं दिया प्रवेश, नोटिस के बाद भी नहीं जागे पांच स्कूल; अब लगेगा एक लाख तक जुर्माना


 

भाई रोहित ने बताया कि सोनू नशे का आदी है। सोनू बहन के फंदे से लटकने की बात कह रहा है, जबकि पंखे की पंखुड़ी पर साड़ी बंधी मिली। फंदा बनने की सिलवट भी नहीं थी। आरोप लगाया कि बहन की हत्या कर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़ें -  वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही: जिंदगी बचाने निकले आगरा के जांबाज, राहत सामग्री लेकर उड़ी सेना की मेडिकल टीम
 

नोएडा पुलिस करेगी कार्रवाई
 डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि अस्पताल से मेमो मिलने पर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल नोएडा का है। परिजन नोएडा पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। मामले में नोएडा पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed