{"_id":"657df05fd0349ffc3d079954","slug":"makeshwar-and-vankhandi-temples-will-be-renovated-with-rs-3-crore-41-lakhs-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-12678-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 3 करोड़ 41 लाख से संवरेगा मैकेश्वर व वनखंडी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 3 करोड़ 41 लाख से संवरेगा मैकेश्वर व वनखंडी मंदिर
Sun, 17 Dec 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा के रामगढ़ उम्मरगढ़ में स्थित प्राचीन मैकेश्वर धाम व नारखी ब्लाक के वनखंडी मंदिर अब पर्यटन विभाग के नक्शे में शामिल होगा। 3 करोड़ 41 लाख से मंदिर की विरासत को संवारने के साथ परिसर का कायाकल्प किया जाएगा। टूंडला विधायक की पहल पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए हरी झंडी देने के साथ बजट भी जारी कर दिया है।
टूंडला के विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने रामगढ़ उम्मरगढ़ में स्थित प्राचीन शिव मंदिर मैकेश्वर मंदिर के पर्यटन विकास का प्रस्ताव पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को भेजा था। जिसे स्वीकृत करते हुए मंदिर के विकास के लिए विभाग से एक करोड़ 97 लाख रुपये की धनराशि पर्यटन विकास कार्य के लिए स्वीकृत कर दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सुमित प्रताप सिंह द्वारा नारखी के वनखंडी मंदिर के पर्यटन विकास का प्रस्ताव को भी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने स्वीकृत करते हुए मंदिर के पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ 44 लाख की धनराशि मंजूर की है। दोनों मंदिरों के पर्यटन विकास विभाग द्वारा प्रथम किश्त अवमुक्त कर दी है। टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शीघ्र पर्यटन विकास कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
प्रवेश द्वार, पार्क, साइनेज बढ़ाएंगे शोभा
- इस धनराशि से मंदिर का भव्य प्रवेश द्वार, बाउंड्रीवाल, लैंडस्केपिग, धर्मशाला, बेंचों का निर्माण, साइनेज, पेयजल, स्टोर, चबूतरा, रेलिग, परिसर के अंदर पार्किंग, गेट, प्रकाश व्यवस्था, आंतरिक फ्लोरिंग, पर्यटक आश्रय, पार्क का विकास, चाहरदीवारी, बच्चों के खेलने के लिये पार्क का निर्माण, पर्यटक सुविधा, स्टोन बैंच, म्यूरल वॉल, साइनेज आदि के काम कराए जाएंगे।