फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Make your mark with self-respect by getting higher education

Firozabad News: उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्वाभिमान के साथ अपनी पहचान बनाएं

Tue, 15 Apr 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 15 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Make your mark with self-respect by getting higher education
टूंडला के गोथुआ में डॉ आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण करते केबिनेट मंत्री बेबीरानी मोर्य संवाद
टूंडला। प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग मंत्री बेबीरानी मौर्य ने मंगलवार को गांव गोथुआ में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही खेल मैदान का लोकार्पण किया। उन्होंने आरक्षण का लाभ लेकर बेहतर भविष्य बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य मंगलवार शाम पांच बजे गांव गोथुआ पहुंचीं। यहां उन्होंने डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके उपरांत खेल मैदान का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हमें आरक्षण दिया है, जिसका लाभ लेकर हम उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं। हम सभी को स्वाभीमान के साथ जीकर अपने कर्तव्यों का पालन करना है। बाबा साहब दहेज प्रथा सहित विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास करते रहे। हमें उन कुरीतियों को समाप्त करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बाबा साहब को छोटा बना दिया था, लेकिन जबसे भाजपा सरकार आई है बाबा साहब को मान सम्मान देने का काम किया गया है। आंबेडकर जयंती इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भाजपा सरकार ने महिलाओं को भी आरक्षण देने का काम किया है, जिससे वह उसका लाभ लेकर ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, एसडीएम अनुराधा सिंह, सीओ विनीत कुमार सिकरवार, डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, डीडीओ पीसीराम, बीडीओ प्रभात रंजन, सचिव मुकुल शर्मा, प्रधान मधुमिला, अजीत कुमार मौजूद रहे।




भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत
टूंडला। भाजपा पदाधिकारियों ने मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य का एटारोड स्थित कैंप कार्यालय पर पुष्प अर्पित कर और पटका पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पचोखरा मंडल प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह, मंडल महामंत्री ब्रजवीर सिंह चौहान, गोथूआ शक्ति केंद्र संयोजक चक्रेश प्रताप सिंह, शशांक प्रताप सिंह, गौरव सिसोदिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed