{"_id":"92bf45cc4392a246975cb6101f0d93a1","slug":"make-sunday-working-day-open-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे बना वर्किंग डे, खुले कार्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे बना वर्किंग डे, खुले कार्यालय
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 29 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार के अवकाश होने के बावजूद अधिकारी, कर्मचारी वित्तीय वर्ष के समापन के कार्य को निपटाने में जुटे दिखाई दिए, कोई कंप्यूटर पर काम में उलझा था कोई विभागीय बिलों को बना रहा था। लोहिया आवास की धनराशि भेजने को सूची का मिलान करने में स्टाफ जुटा रहा। तहसील की टीमों के साथ विद्युत विभाग को वसूली का लक्ष्य पूरा करने की चिंता सता रही थी।
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2014-15 के समाप्त होने में दो दिन बचे हैं। जबकि सरकारी विभागों में इन दो दिनों में करोड़ों का बजट इधर से उधर होगा। करोड़ों के विकास कार्य कागजों पर होंगे। रातों रात बिल बनेंगे और भुगतान हो जाएगा। अफसरों एवं स्टाफ को धनराशि लैप्स होने की चिंता सता रही थी। सरकारी विभागों के अधिकारी भी सक्रिय हैं। किसी को वसूली के लक्ष्य की चिंता है तो किसी को धनराशि आहरण की। रविवार को अवकाश था लेकिन विकास भवन के तीन गेटों में एक गेट खुला और कामकाज चल रहा था।
समाज कल्याण विभाग
समाज कल्याण अधिकारी डा.प्रज्ञाशंकर तिवारी वृद्धावस्था के पात्र महिलाओं के खातों का मिलान कराने में जुटी थीं। ताकि बुजुर्गों तक उनकी पेंशन की राशि पहुंचे। समाजवादी पेंशन के काम को स्टाफ निपटा रहा था वहीं दूसरे कक्ष में मुसद्दक व प्रदीप पांडेय दशमोत्तर के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के अभिलेखों को ऑनलाइन चेक करने में जुटे थे। शासन की ओर से दो मार्च को 20 हजार तथा 15 मार्च को 13 हजार छात्र-छात्राओं का डाटा भेजा है। यही कारण है कि देर रात्रि तक कार्यालय में रुककर ही मिलान करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
डीपीआरओ कार्यालय
जिला पंचायत राज विभाग कार्यालय के लिपिक इंसाफ अली, डीआरडीए के मेवालाल के लोहिया आवास के पात्रों की सूची का मिलान करने में जुटे थे। जिससे उनके खातों में दूसरी किश्त भेजी जा सके। यह काम अभी तक पिछड़ा वर्ग विभाग के लिपिक अरुण सिंह देख रहे थे। लेकिन सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के कारण कई लोगों को काम संभालना पड़ रहा है।
कोषागार कार्यालय
वरिष्ठ कोषाधिकारी पुष्पराज सिंह स्टाफ के साथ काम निपटाने में जुटे थे। विभागों की ओर से भेजे जा रहे बिलों को चैक करने के साथ भुगतान के लिए तैयार करा रहे थे। अल्पसंख्यक के मुजफ्फर, समाज कल्याण के रजनेश के साथ कई विभागों के लिपिक ट्रेजरी कार्यालय में अपने बजट को खोजते दिखाई दिए।
आज खुलेंगे बैंक, निपटा लें कामकाज
वित्तीय वर्ष समापन होने के कारण आमजन के कामकाज को बैंकें सिर्फ सोमवार 30 मार्च को खुलेंगी। इसके बाद 31 मार्च एवं एक अप्रैल को वार्षिक लेखाबंदी होने के कारण बैंकों में आम जनता का कामकाज नहीं हो सकेगा। बैंक के अधिकारी एवं स्टाफ सिर्फ बजट आने व जाने का ही मिलान करेंगे।