{"_id":"5edf89448ebc3e42b5429927","slug":"majdoor-firozabad-news-agr4453555102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों की सूची के सत्यापन में मिल रही गडबडी 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों की सूची के सत्यापन में मिल रही गडबडी 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्रवासी श्रमिकों की सूची की सत्यापन रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आई है। कई अपात्रों के नाम भी शामिल मिले हैं। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर प्रवासी श्रमिकों की सूची के स्थलीय सत्यापन में जिले के 74 अधिकारी जुटे हुए हैं। मंगलवार को 17 अधिकारियों ने अपनी सत्यापन रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय को सौंपी। रिपोर्ट के अनुसार प्रवासी श्रमिकों की सूची में 14 अपात्रों के नाम शामिल बताए गए हैं।
आत्मनिर्भर योजनांतर्गत बाहर से आए स्थानीय श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता एवं नि:शुल्क राहत किट का वितरण किया जाना है। इसके लिए तहसील एवं ग्राम स्तर पर तैयार की गई सूची में 3520 प्रवासी श्रमिकों के नाम हैं। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने योजना के क्रियान्वयन से पूर्व उक्त सूची में शामिल सभी श्रमिकों का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। सत्यापन हेतु विभिन्न विभागों के 74 अधिकारियों को लगाया गया है। मंगलवार को 17 सत्यापनकर्ता अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में सौंप दी। रिपोर्ट के मुताबिक ब्लाक मदनपुर के गांव नाइन, मुजफरपुर एवं नगला तुला में एक-एक, शिकोहाबाद के बाकलपुर में एक, हाथवंत के साहूमई में एक, जसराना के सलेमपुर, सौनाई एवं प्रानपुर में एक-एक के अलावा फिरोजाबाद निकाय क्षेत्र के जाटवपुरी क्षेत्र में चार अपात्रों सहित कुल 14 अपात्रों के नाम प्रवासी सूची में शामिल पाए गए।