फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mainhole should be closed

जानलेवा मैनहोल बंद कराएं जेई

Wed, 01 Apr 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 01 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बोधाश्रम से कोटला चुंगी चौराहे तक सर्विस रोड परा खुले मैनहॉल देखकर नगर आयुक्त भड़क उठे। उन्होंने नगर निगम पहुंचकर संबंधित जेई को फटकार लगाते हुए तत्काल मैनहॉल ढंकने के निर्देश दिए।


नगला भाऊ चौराहे से सुहागनगर, सुभाष तिराहा, जलेसर रोड, बोधाश्रम, कोटला चुंगी, नगला बरी, जाटवपुरी, रसूलपुर से आसफाबाद तक सर्विस रोड के दोनों साइड दर्जनों मैनहॉल खुले पडे़ हैं। ये मैनहॉल आए दिन हादसे का सबब बनते हैं। नगर आयुक्त रामऔतार रमन, उपायुक्त प्रमोद कुमार द्वारा कई बार सर्विस रोड का निरीक्षण किया गया। इसमें निर्माण विभाग को तत्काल सभी मैनहॉल बंद करने के निर्देश दिए थे। 

इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने सुध नहीं ली। बुधवार प्रात: 11 बजे कोटला चुंगी से बोधाश्रम तक कई खुले मैनहॉल देखकर नगर आयुक्त नाराज हो गए। हादसे की आंशका को देखते हुए नगर आयुक्त ने जेई को बुलाकर मैनहॉल बंद न करने पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि शाम तक बोधाश्रम से कोटलाचुंगी से सभी मैनहॉल बंद कराएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



स्वर्गाश्रम सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को दो दिन का अल्टीमेटम
शासन के निर्देश पर स्वर्गाश्रम के सौंदर्यीकरण को प्रस्ताव मांगा गया है। इमसें निर्माण विभाग द्वारा आधा दर्जन प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। छारबाग एवं जलेसर रोड स्वर्गाश्रम का प्रस्ताव न बनाने पर नगर आयुक्त ने जेई को दो दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वर्गाश्रम के सौंदर्यीकरण के लिए अच्छा प्रस्ताव बनाया जाए, धन की कोई कमी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed