{"_id":"604b62bc8ebc3ed83026ca0f","slug":"mahotsav-ncc-cadet-subhas-chandra-bose-firozabad-news-agr4842659195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय हिंद का नारा बुलंद करो, नेताजी के सपनों को पूरा करो के गूंजे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय हिंद का नारा बुलंद करो, नेताजी के सपनों को पूरा करो के गूंजे नारे
विज्ञापन
शिकोहाबाद : आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सामने संकल्प लेते
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। 5 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी के कैडेट्स द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स स्टेशन रोड स्थित सुभाष पार्क पहुंचे। यहां नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण ने नेताजी के व्यक्त्वि और कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जय हिंद का नारा बुलंद करो, नेताजी के सपनों को पूरा करो के नारे गूंजे।
एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल टीवाईएस बेदी एवं एडम ऑफिसर ले. कर्नल प्रभात कुमार ढल के निर्देशन में कैप्टन राजेंद्र सिंह, ले. डॉ.आरबी पांडेय, ले. डॉ. जगदीश, थर्ड ऑफिसर राजू कुशवाह और मुकेश कुमार की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इसमें पालीवाल डिग्री कॉलेज, एके डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने भाग लिया। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया।
इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति व पार्क की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि आजादी हमें बलिदान देकर मिली है, हमें आजादी को संजोकर रखना है। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. मित्र पाल सिंह, नायब सूबेदार हरेन्द्र कुमार, रियाजउद्दीन, सीनियर अंडर ऑफिसर मनीष कुमार, मोहित वशिष्ठ, तृप्ति जादौन, नेहा यादव, नंदिनी तिवारी, पुलकित, आदित्य पांडेय, दीप्ति और रोहित यादव सहित अनेक कैडेट्स मौजूद रहे।