फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mahaveera hammock swing, gently grained ...

महावीरा झूले पलना, नेक हौले झोटा दीजो...

Fri, 03 Apr 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 03 Apr 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mahaveera hammock swing,  gently grained ...
श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का त्रिदिवसीय जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान के साथ की गई। दोपहर में महाकवि रईधू पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन समारोह की शुरुआत श्रीजी का अभिषेक पूजन के साथ की गई। इंद्रों ने विधिविधान से प्रक्षालन किया। मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में चौसठ ऋद्धि विधान व महावीर पंचकल्याण विधान का आयोजन संगीत के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर को श्रद्धाभाव से अर्घ्य समर्पित किए। इसके बाद बालयोगी मुनि अमित सागर महाराज ने मंगलप्रवचनों में धर्म की चर्चा की। दोपहर में श्री श्यामसुंदर लाल शास्त्री श्रुतप्रभावक न्यास द्वारा महाकवि रइधू पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। प्रवचनकार प्राचार्य निहालचंद्र जैन  (निदेशक वीर सेवा मंदिर शोध संस्थान दिल्ली) को रइधू पुरस्कार से विभूषित किया गया। उन्हें 21 हजार रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र, माला, शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में  किड्स कॉर्नर स्कूल के डायरेक्टर डॉ मयंक भटनागर को सम्मानित किया गया।  सेवा के क्षेत्र में सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर के अध्यक्ष पीके झिंदल, डॉ मनीष जैन को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ जीके अग्रवाल ने जैन धर्म का महत्व समझाया। वहीं, विशिष्ठ अतिथि विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा को मानने वाला धर्म है। प्राचार्य नरेंद्रप्रकाश जैन ने न्यास एवं पुरस्कार का परिचय कराया। समारोह में संचालन अनूपचंद्र जैन एडवोकेट ने किया। संजय जैन, विजय जैन, संजीव जैन, अध्यक्ष सनत जैन, महामंत्री मनीष जैन, मयंक जैन, अजय जैन, जितेंद्र जैन मुन्ना, प्रमोद जैन सोलन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


महिला संगोष्ठी में चित्रलेखा सिंह का किया सम्मान
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। महिला जैन मिलन द्वारा महिला संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें आगरा की चित्रलेखा सिंह का सम्मान किया। अर्चना और वंदना को भी सम्मानित किया गया। संचालन प्रियंका जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed