फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mahaaaratee ke saath teen divaseey durga mahotsavon ka shubhaarambh

महाआरती के साथ तीन दिवसीय दुर्गा महोत्सवों का शुभारंभ

Sun, 09 Oct 2016 01:13 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 09 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
mahaaaratee ke saath teen divaseey durga mahotsavon ka shubhaarambh
महाआरती के साथ तीन दिवसीय दुर्गा महोत्सवों का शुभारंभ - फोटो : Amar ujala
मां दुर्गा की भव्य झांकियों के दर्शनों को उमड़ा जन सैलाब
विज्ञापन


नगर में चलने वालेे तीन दिवसीय दुर्गा महोत्सव में शनिवार को सायं प्रतिमा की स्थापना व महाआरती के साथ धूमधाम से शुरू हो गया। सायंकाल नगर में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर सजे महामायी के द्वार आम जनता के दर्शनार्थ खोल दिए गए। दुर्गा महोत्सव के पहले दिन हजारों की संख्या में देवी भक्तों ने जगतजननी मां जगदम्बा के विभिन्न रूपों केदर्शन किये। इस मौके पर नगर को काफी भव्य व दिव्य प्रकार से सजाया गया है।
उत्तर भारत में अपनी अनूठी पहचान रखने वाले देवी महोत्सव का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। बड़े शिवसमाधि मंदिर में पुजारी बसंतगिरी ने महाआरती कर शुभारंभ किया। यहां मां भवानी के गगनचुंबी पंडाल में विशेष लाइटिंग की गई है। रेलवे फ्रेंडस क्लब स्थित दुर्गा महोत्सव का उद्घाटन डीटीएम डा. शुभम शर्मा ने किया। यहां का आयोजन रेलवे कर्मचारियों द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन


पीली कोठी की दुर्गापूजा का उद्घाटन एसएसपी अशोक कुमार ने आरती उतारकर किया। नगर में सर्वाधिक भीड़ यहीं देखने को मिलती है। रेलवे कालेज में सजाई गई दुर्गा पूजा का शुभारंभ डीटीएम डा. शुभम शर्मा ने आरती उतारकर शुभारंभ किया। बंगाली समुदाय का यह महोत्सव अपनी विशेष आरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां भक्त हाथ में जलती अगियारी लेकर, कोलकाता से आये ढोल की थाप पर नृत्य करते हैं। वहीं यहां पर खिचड़ी में भोग ग्रहण करने वालों की विशेष भीड़ जुटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके अलावा ठाकुर बीरीसिंह, काली मंदिर के पीछे  स्थित वाल्मीकि बस्ती, एमपी रोड, एनसीआर कालेज रोड स्थित मंदिर, बल्देवरोड, सिटी सेंटर के सामने, उपाध्याय गेस्ट हाउस, अनामिका टाकीज, सुभाष चौराहा, स्टेशन रोड, एटा रोड, अहाता अनेक सिंह, नगला मस्जिद, नगला रामकिशन धोबीघाट आदि में भी पूजा-अर्चना के बाद आम दर्शकों के लिए मां के द्वार खोल दिए गए। दुर्गा महोत्सव के पहले दिन ही हजारों की संख्या में शहरी व ग्रामीण भक्तों ने मां के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। इस मौके पर समूचे नगर को इंद्रपुरी की तरह से सजाया गया था। देररात्रि तक देवी पंडालों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।


श्रद्धालुओं ने माता के सातवें स्वरूप की पूजा-अर्चना
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन देवी भक्तों ने माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में शनिवार प्रात: से ही खासी भीड़ रही। महिलाएं, युवतियां व बालिकाएं सभी को पूजन सामग्री लेकर देवी मंदिर पहुंचने की जल्दी थी। कुछ महिलाएं देवी के भजन गाते हुए मंदिर जा रहीं थीं। महिला देवी भक्तों ने घरों पर माता की भेंटों पर जमकर नृत्य किया। नवरात्र के आठवें दिन समूचा नगर देवी के जयघोषों से गूंजता रहा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed