फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   madrasa education

अवैध मदरसे होंगे चिह्नित

Tue, 13 Sep 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:52 PM IST
सार

जिले में अपंजीकृत (अवैध रूप से संचालित) मदरसों की खोजने के लिए पांचों तहसीलों में अभियान चलेगा।ताकि अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों की जानकारी हो सके।अवैध मदरसों की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में टीमों का गठन कर दिया है।

विज्ञापन
madrasa education

विस्तार

फिरोजाबाद। जिले में अपंजीकृत (अवैध रूप से संचालित) मदरसों की खोजने के लिए पांचों तहसीलों में अभियान चलेगा। एसडीएम की अध्यक्षता में टीमों का गठन किया गया है। जिले में 41 पंजीकृत मदरसे हैं।
विज्ञापन

टीम में एसडीएम के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी को शामिल किया गया है। जिले में अवैध रूप से संचालित होने वाले मदरसों की जांच के लिए संबंधित एसडीएम के निर्देशन में लेखपाल, कानूनगो के साथ ही साथ बीट के सिपाहियों की मदद से भी चिह्नांकन करने का काम किया जा रहा है। ताकि अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों की जानकारी हो सके। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि जिले में 41 मदरसा विभाग की साइट पर पंजीकृत हैं। अवैध मदरसों की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में टीमों का गठन कर दिया है। यदि अवैध मदरसों की सूचना मिलेगी तो टीम जांचकर वहां कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed