{"_id":"57ed675d4f1c1b7927574d1d","slug":"madam-bread-with-lentils-or-yellow-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम! रोटी के साथ दाल है या फिर पीला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम! रोटी के साथ दाल है या फिर पीला पानी
Amar Ujala
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
मैडम! रोटी के साथ दाल है या फिर पीला पानी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीएम की गुणवत्ता देखकर बच्चों ने खाने से किया इंकार
देरी और खराब गुणवत्ता के कारण कई स्कूलों में एमडीएम लौटाया
नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एक बार फिर से खराब आई। गुरुवार को दिन था तो बच्चों को एमडीएम में रोटी-दाल (सब्जी) का इंतजार था। बच्चों ने रोटी तो हाथ में ले ली, मगर सब्जी देखकर बच्चों का मूड बदल गया। रोटी रखकर बच्चे भोजन करने घर चले गए। वहीं, कई स्कूलों में एमडीएम लौटा दिया गया।
मध्यान्ह भोजन में आ रही लगातार शिकायतों को देखकर बच्चे भी लंच बाक्स लाने लगे हैं। एनजीओ पर लगातार विभागीय मेहरबानी गुणवत्ता पर भारी पड़ रही है। स्कूल में आई दाल को देखकर बच्चों ने कह दिया कि मैडम! रोटी के साथ दाल है या फिर पीला पानी है।
प्राथमिक विद्यालय टीला बालक, प्राथमिक विद्यालय पैमेश्वर गेट, प्राथमिक विद्यालय स्टेशन रोड़, प्राथमिक विद्यालय कोटला बालक के शिक्षकों ने बताया कि दाल का तो एक दाना भी नहीं आता है। बच्चें भी एमडीएम खाने से इंकार करने लगे हैं। इधर, प्राथमिक विद्यालय करबला की शिक्षिका ने बताया कि हमने एमडीएम लिया। बच्चों ने दाल की जगह पीला पानी देखकर खाने से इंकार कर दिया। देखते-देखते सभी बच्चे मना करने लगे तो मजबूरन हमने एमडीएम को वापस कर दिया। वहीं नगर क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों के शिक्षकों ने एमडीएम खराब मिलने की शिकायत की। प्राइमरी ढ़ोलपुरा व उच्च प्राथमिक ढ़ोलपुरा में लगातार देरी से एमडीएम आ रहा है। 12 बजे के बाद पहुंचने पर शिक्षक एमडीएम को वापस कर रहे हैं।