{"_id":"6492eb581e9983e40306a2a8","slug":"maa-kamakhya-doors-will-be-closed-after-mangla-aarti-in-firozabad-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मंगला आरती के बाद बंद हो जाएंगे मां कामाख्या के पट, जानें फिर कब होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मंगला आरती के बाद बंद हो जाएंगे मां कामाख्या के पट, जानें फिर कब होंगे दर्शन
Wed, 21 Jun 2023 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 21 Jun 2023 08:32 PM IST
सार
फिरोजाबाद में मंगला आरती के बाद मां कामाख्या के पट बंद हो जाएंगे। जानें कितने दिन बाद दोबारा खुलेंगे मां के दरबार के दरवाजे।
विज्ञापन
Firozabad News: मंगला आरती के बाद बंद हो जाएंगे मां कामाख्या के पट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जसराना स्थित मां कामाख्या धाम के गर्भगृह के पट 22 जून यानी बृहस्पतिवार को मंगला आरती के बाद तीन दिन के लिए बंद कर दिए जाएंगे। तीन दिन बाद आम भक्तों को मां के दर्शन होंगे। मां कामाख्या धाम में पिछले 39 वर्षों से अंबुबाची महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। महोत्सव के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मंदिर के पुजारियों द्वारा वेदमंत्रों के साथ मंगला आरती के बाद मां के गर्भगृह के पट बंद कर दिए जाएंगे। मां के गर्भगृह के पट तीन दिन बाद 25 जून को मंगला आरती के समय खोले जाएंगे। अंबुबाची महोत्सव के दौरान तीन दिन तक मां के गर्भगृह के पट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
विज्ञापन
मंदिर में पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। इसमें आम भक्तों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी ने कहा अंबुबाची महोत्सव के दौरान मंगला आरती के बाद मां के गर्भगृह के पट बंद कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः- Etah News: एंबुलेंस चालक की पत्नी को भगा ले गए परिचित, नकदी-जेवरात भी किया पार, पीड़ित काट रहा थाने के चक्कर
अग्नि से पका नहीं खाएंगे व्रत रखने वाले भक्त अंबुबाची महोत्सव के दौरान कई भक्तों द्वारा तीन दिन तक व्रत रखा जाएगा। इस दौरान व्रत रखने वाले महिलाओं और पुरुषों को अग्नि से पका खाना खाना वर्जित रहेगा। तीन दिन तक मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहेगा। बुधवार की शाम से ही बाहर से आने वाले भक्तों का आना शुरू हो गया है।