Etah News: एंबुलेंस चालक की पत्नी को भगा ले गए परिचित, नकदी-जेवरात भी किया पार, पीड़ित काट रहा थाने के चक्कर
एटा में परिचित लोग एंबुलेंस चालक की पत्नी को भगा ले गए। साथ ही नकदी-जेवरात भी पार कर दिया। पीड़ित मदद के लिए थाने के चक्कर काट रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को परिचित लोग गुमराह करके भगा ले गए। महिला से कहा कि उसका पति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। महिला अपने साथ नकदी और जेवरात लेकर युवकों के साथ गई। करीब ढाई महीने बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
पीड़ित ने बताया कि पांच अप्रैल 2023 को करीब सात बजे घर पर परिचित अखिलेश कुमार, इसका भाई होशियार सिंह और मां जावित्री देवी निवासीगण नगला हाथी थाना अमांपुर जिला कासगंज आए। इन लोगों ने पत्नी से कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। उसकी हालत गंभीर है। इलाज कराने के लिए रुपये और जेवरात लेकर चलो।
यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
नकदी व आभूषण भी ले गई साथ
घबराई पत्नी ने इन लोगों की बात को सच मान लिया। वह घर से 20 हजार रुपये, आभूषण साथ ले गई। आरोप है साजिश रचकर पत्नी को ले जाने के बाद गायब कर दिया। उसका आज तक पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने बताया कि वह आगरा में एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस चलाता है। वहीं हादसा होने की बात आरोपियों ने बताई थी।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: जिस जगह हुआ अजंलि का कत्ल, अब वहीं हुई युवक की हत्या, पत्थर से कुचल दिया चेहरा; गले में नीला निशान
पुलिस मामले की कर रही जांच
बताया कि दूसरे दिन जब वह घर आया तो बच्चों ने पूरी बात बताई। इसके बाद से ही पत्नी की तलाश करने में जुटा है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी महिला के पहले से ही परिचित हैं। संभवत: महिला मर्जी से ही गई है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।