फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hot glass spills from the furnace, causing chaos in the factory

Firozabad News: भट्ठी से निकाला गर्म कांच, कारखाने में मची अफरा-तफरी

Sun, 25 Oct 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 25 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hot glass spills from the furnace, causing chaos in the factory
ढोलपुरा रोड ​स्थित फैक्ट्री में भट्टी लीक होने के बाद आग बुझाते फायरकर्मी। स्त्रोत: फायर​ विभाग - फोटो : ढोलपुरा रोड ​स्थित फैक्ट्री में भट्टी लीक होने के बाद आग बुझाते फायरकर्मी। स्त्रोत: फायर​ विभाग
फिरोजाबाद। ढोलपुरा स्थित एक कांच इकाई की भट्ठी से कांच का रिसाव हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं होने से फैक्टरी स्वामियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

घटना बीती रात करीब 11:30 बजे की है। ढोलपुरा स्थित मैसर्स नन्नूमल ग्लास वर्क्स की भट्ठी में रिसाव की वजह से गर्म कांच बाहर आ गया। गर्म कांच बाहर आते ही वहां काम कर रहे श्रमिक सुरक्षित स्थान पर भाग खड़े हुए। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट तक पानी की बौछार डाल कर गर्म कांच ठंडा किया गया। अग्निशमन अधिकारी दुर्गेश कुमार त्यागी के अनुसार ढोलपुरा स्थित नन्नूमल ग्लास वर्क्स में भट्ठी में रिसाव के कारण गर्म कांच फैलने की सूचना मिली थी। मौके पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वही पूछे जाने पर फैक्टरी स्वामी सागर मित्तल ने कहा कि गर्म कांच भट्ठी से बाहर आ गया था। समय रहते उस पर काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed