फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ma said, the procession returned shall die

मां बोली, बारात लौटी तो जान दे दूंगी

Sun, 27 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,शिकोहाबाद (फीरोजाबाद)। 
ब्यूरो, अमर उजाला,शिकोहाबाद (फीरोजाबाद)।  Updated Sun, 27 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ma said, the procession returned shall die
ओमवती - फोटो : अमर उजाला
नकदी का इंतजाम न होने पर ग्राम चितावली में गुरुवार को टीका नहीं चढ़ने और शादी कैंसिल होने की घटना ने शादी वाले परिवारों को दहशत में डाल दिया है। बेटी की शादी की तैयारी में नोटबंदी आड़े आने पर एक विधवा मां ने जान दांव पर लगाने की बात कह दी। वह डीएम और बैंक मैनेजर पर समस्या का समाधान न कराने का आरोप लगा रही हैं। 
विज्ञापन

शिकोहाबाद की आवास विकास कॉलोनी निवासी विधवा ओमवती की बेटी आरती की  एक दिसंबर को बारात आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं लेकिन नोटबंदी के कारण तैयारी प्रभावित हो रही हैं। ओमवती का कहना है कि उसका सेंट्रल बैंक में खाता है। तीन दिन बाद बारात आ रही है । विधवा का कहना है खाते में रुपये होने के बावजूद पैसे के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हूं।  बैंक मैनेजर से लेकर जिलाधिकारी के सामने अपना दुखड़ा रोया लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। बस टाल-मटौल कर दी। विधवा ओमवती  के तीन बच्चे हैं सबसे बड़ी लड़की पूजा की शादी हो गयी है अब आरती की शादी है। ओमवती ने रविवार को कहा कि सरकार ने शादी के लिए ढ़ाई लाख रुपये खाते से निकालने की स्वीकृति दे जरूर दी है लेकिन रुपये मिलते नहीं हैं। अगर पैसों के अभाव में मेरे दरवाजे से बारात लौट गई तो वह जिलाधिकारी के सामने पुत्र-पुत्री सहित आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन



कम से कम 2 लाख रुपये मिलें
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। 
विधवा ओमवती के देवर किशन यादव का कहना है कि भतीजी आरती की शादी के लिए बैंक खाते से कम से कम दो लाख रूपये तो मिल ही जाएं। बैंक मैंनेजर 10 हजार से ज्यादा नहीं दे रहे। इस मामले में मैं ओर भाभी ओमवती डीएम कार्यालय भी गए। डीएम ने भी परेशानी का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed