फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lucky women dressed Goddess Kamakhya in white clothes.

Firozabad News: सौभाग्यशाली महिलाओं ने मां कामाख्या को श्वेत वस्त्र पहनाएं

Sun, 23 Jun 2024 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Jun 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lucky women dressed Goddess Kamakhya in white clothes.
सौभाग्यशाली महिलाओं ने मां कामाख्या को श्वेत वस्त्र पहनाएं
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम में अंबुबाची महोत्सव शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। मां कामाख्या धाम में अंबुबाची महोत्सव शनिवार से शुरू हो गया। सुबह नौ सौभाग्यशाली महिलाओं ने मां कामाख्या को श्वेत वस्त्र पहनाएं। मंगला आरती के बाद मंदिर के पट तीन दिन केे लिए बंद कर दिए गए। भक्तों को अब 25 जून को सुबह पट खुलने के साथ दर्शन होंगे। 24 जून को नगर में भव्य पोशाक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शनिवार को मंदिर के पुजारियों ने वेदमंत्रों के साथ पहले मंगला आरती की। इसके बाद मां का लाल श्रृंगार उतारकर सफेद कपड़ों से मां का श्रृंगार किया। ब्लॉक प्रमुख जसराना संध्या लोधी के साथ अलीगढ़ निवासी सरिता गुप्ता, जसराना निवासी शीतला देवी, कुसुम यादव, शशीकांता राजपूत, दिल्ली निवासी गीता सिसौदिया, अंबाला निवासी सोनिया राय, कुरावली निवासी अनुराधा मिश्रा, छर्रा निवासी दिव्या गुप्ता मां के पट बंद किए। मां के गर्भगृह के पट तीन दिन बाद 25 जून को मंगला आरती के समय खोले जाएंगे। पूरी प्रक्रिया आश्रम में मौजूद पुजारियों एवं नौ सौभाग्यशाली महिलाओं के द्वारा संपन्न की गई। अंबुबाची महोत्सव के दौरान तीन दिन तक मां के गर्भगृह के पट बंद रहेंगे।
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी ने कहा अंबुबाची महोत्सव के दौरान सादगी से मां के पट बंद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 25 जून को मंगला आरती के साथ पट खोले जाएंगे। श्रृंगार के बाद सभी भक्तों को दर्शन होंगे। कहा इस बार 25 एवं 26 को आम भक्तों को विशेष दर्शन कराए जाएंगे। वहीं 24 जून को भव्य एवं दिव्य पोशाक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed