फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Low pressure of gas is increasing the concern of glass units

गैस का लो प्रेशर कांच इकाइयों की बढ़ा रहा चिंता

Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Low pressure of gas is increasing the concern of glass units
फिरोजाबाद। गैस का प्रेशर कम हो जाने के कारण कांच उद्योग संचालकों की चिंता को बढ़ गई है। गैस का प्रेशर कम होने से उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है। फर्नेश (भट्ठी) को भी बड़ा नुकसान होने की आशंका है। जून माह में दो बार प्रेशर कम हुआ। उद्योगपतियों ने गेल इंडिया से मांग की है कि गैस का प्रेशर कम करने से पहले औद्योगिक संगठनों को इसकी जानकारी दी जाए। उद्योग बंधु की बैठक में भी यह विषय उठाया जा चुका है।
विज्ञापन

उद्योगपतियों के अनुसार 28 जून को करीब तीन घंटे के अंतराल में गैस प्रेशर कम होने की समस्या रही। इस कारण बोतल, चूड़ी, माउथ ब्लोइंग कारखानों में उत्पादन प्रभावित रहा। कांच उद्योग से जुड़े प्रमुख संगठनों ने उद्योग विभाग एवं गेल इंडिया के उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर समस्या का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उद्योग संगठनों की बात
हम चाहते हैं मरम्मत कार्य के दौरान होने वाले गैस प्रेशर कम किए जाने की सूचना पहले से ही दे दी जाए। ताकि कारखाना संचालक पहले से व्यवस्था कर सकें। अन्यथा गैस से संचालित फर्नेश को बड़ा नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार मित्तल - अध्यक्ष यूपीजीएमएस
गैस का प्रेशर कम हो जाने की वजह से 28 जून को कांच इकाइयों में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक उत्पादन प्रक्रिया ठप हो गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। गैस लाइन में मरम्मत से पूर्व इसकी सूचना दी जाए।

अभिषेक मित्तल चंचल - उद्योगपति
उद्योग जगत की ओर से विगत 22 जून और 30 जून को यह मुद्दा जिलाधिकारी के समक्ष उठाया गया है। डीएम के निर्देश पर गेल इंडिया को पत्र लिखा है। पत्र में गैस प्रेशर कम होने की स्थिति में जरूरी सूचना औद्योगिक संगठनों को देने की बात कही है।
अमरेश पांडेय-उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed