{"_id":"669d6b04a1f8d425a10a98e4","slug":"low-footpath-on-etah-road-problems-for-kanwariyas-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-129593-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एटा रोड पर नीचा फुटपाथ, कांवड़ियों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एटा रोड पर नीचा फुटपाथ, कांवड़ियों को दिक्कत
Mon, 22 Jul 2024 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड सड़क किनारे बना फुटपाथ काबड़यों को झटका दे रहा है। टूंडला से नगला सिकंदर के मध्य कहीं फुटपाथ नहीं हैं तो कहीं फुटपाथ सड़क से काफी नीचे हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे झाड़ियां कांवड़ियों को परेशानी में डाल रहीं है। श्रद्धालुओं ने फुटपाथ व झाड़ियां सही कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन व एसएसपी सौरभ दीक्षित ने एटारोड का निरीक्षण किया था। उन्होंने बीडीओ व ईओ को सड़क किनारे साफ़-सफाई के साथ ही फुटपाथ सही कराने के निर्देश दिए थे। कुछ स्थानों पर तो सफाई व फुटपाथ पर मिट्टी डाली गई, किंतु जहां सड़क से फुटपाथ अधिक नीचा था वहां कुछ भी नहीं किया गया। इसके साथ ही अधिकतर झांड़ियां सड़क तक फैली हुई हैं।
इतना ही नहीं गांव पचोखरा, इमलिया, कोटकी आदि के ग्रामीण फुटपाथ पर अपने पशुओं का गोबर डाल रहे है। इसके चलते कावड़ियों को मार्ग पर चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जबकि प्रशासन ने
विज्ञापन
कावड़ियों को सड़क किनारे बने फुटपाथ पर चलने के दिशा-निर्देश दिए हैं। श्रद्धालु कांवड़ियों ने एटारोड के फुटपाथ को और भी बेहरत किए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में एसएस पाठक, मोहन लाल, विजयकांत, सतीश कुमार, राहुल सिंह, विवेक कुमार सिंह, सीताराम, बैनी प्रसाद, मुकेश कुमार आदि हैं।