फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   loss of 15 lakh due to fire in warehouse of glass factory in Firozabad

Firozabad: ग्लास फैक्टरी के गोदाम में लगी आग, 15 लाख का नुकसान; कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने पाया काबू

Tue, 26 Mar 2024 08:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 08:35 PM IST
सार

फिरोजाबाद में ग्लास फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। आग से 15 लाख का नुकसान हो गया। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
loss of 15 lakh due to fire in warehouse of glass factory in Firozabad
ग्लास फैक्टरी के गोदाम में लगी आग, 15 लाख का नुकसान - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की रात ग्लास डेकोरेशन फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम चारों तरफ से बंद होने के कारण फायरकर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


थाना उत्तर के विभव नगर निवासी कमलेश अग्रवाल की दक्षिण थाना क्षेत्र के मुरली नगर में ग्लास फैक्टरी है। यहां ग्लास डेकोरेशन के अलावा अन्य कार्य होते हैं। सोमवार रात फैक्टरी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से आग की लपटों के साथ काला धुआं निकलने लगा। फैक्टरी स्वामी उस समय मुरली नगर स्थित दूसरे घर पर थे। 
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही परिवार के सभी लोग एकत्रित होकर फैक्टरी आ गए। सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम सीएफओ सतेंद्र कुमार पांडेय एवं एफएसओ दुगेश कुमार के साथ मौके पर पहुंच गई। गोदाम चारों ओर से बंद था। आग की लपटों के साथ गोदाम से उठ रहे धुएं के कारण फायरकर्मियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्टरी स्वामी ने बताया कि आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed