फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lord Mahavir was plated on Nirwanotsv Ladu

भगवान महावीर के निर्वाणोत्सव पर चढ़ाया गया लाड़ू

Tue, 01 Nov 2016 12:27 AM IST
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lord Mahavir was plated on Nirwanotsv Ladu
दीपावली पर भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव धूमधाम से मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
 दीपावली पर भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सभी मंदिरों में निर्वाण लाड़ू विधिविधान से चढ़ाया गया। वहीं शाम को मंदिरों में दीपमालिका सजाई गई। 
विज्ञापन

श्री छदामीलाल जैन मंदिर में रविवार सुबह आचार्य श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। विधिविधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के समक्ष निर्वाण लाड़ू चढ़ाकर मोक्ष प्राप्ति की कामना की। वहीं चंद्रप्रभु मंदिर में शाम को भारतीय जैन मंच परिवार की ओर से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दीप जलाए गए। 
विज्ञापन

गली लोहियान मंदिर, अट्टावाला मंदिर, गांधी नगर, विभव नगर जैन मंदिर, नई बस्ती एवं जैन नगर स्थित मंदिर में निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। लाड़ू महोत्सव में सुरेश चंद्र जैन, कुलदीप मित्तल जैन एडवोकेट, महावीर प्रसाद जैन, प्रद्युम्न जैन, अरुण जैन पीली कोठी, अजय जैन एडवोकेट, वीरेंद्र रैमजा राजीव जैन, पंकज जैन आदि लोग शामिल हुए। वहीं गांधी नगर स्थित जैन मंदिर में आयोजित निर्वाण लाड़ू महोत्सव में महावीर जैन, सुरेश चंद्र जैन, राजेश जैन सरल, विकास जैन एडवोकेट, पप्पू जैन, वर्धमान महिला मंगल की मणिप्रभा जैन, संतोष जैन, मैनासुंदरी जैन, इंद्राणी जैन उपस्थित रहीं। भगवान महावीर स्वामी की दूध से शांति धारा रतन जैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed