{"_id":"68208fac50ff410c510b2035","slug":"lord-buddhas-procession-will-be-taken-out-today-with-grandeur-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-148103-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भव्यता के साथ आज निकलेगी भगवान बुद्ध की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भव्यता के साथ आज निकलेगी भगवान बुद्ध की शोभायात्रा
Sun, 11 May 2025 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 11 May 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
- एक दर्जन से अधिक झांकियां होंगी शामिल
फिरोजाबाद। भगवान बुद्ध जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान बुद्ध की भव्य शोभायात्रा 12 मई दोपहर दो बजे से अच्युत्यानंद बुद्ध बिहार गौतम नगर हिमायूंपुर से एक दर्जन से अधिक झांकियों के साथ निकाली जाएगी। मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर स्वागत किया जाएगा।
शोभायात्रा समिति की अध्यक्ष सुमन गौतम, उपाध्यक्ष लता सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा सिंह ने कहा कि भव्य शोभायात्रा की शुरूआत गौतमनगर हिमायूंपुर स्थित अच्युत्यानंद बौद्ध बिहार से होगी। शुभारंभ मेयर कामिनी राठौर एवं बौद्ध भंंते करेंगे। शोभायात्रा हिमायूंपुर से प्रारंंभ होकर भीमनगर, पुरुषोत्तम नगर, इस्लामगंज, गुरुद्वारा रोड, एसएन रोड से विवेकानंद चौराहा होते हुए निर्धारित मार्ग कोटला चुंगी पर पहुंचेगी। यहां से दूसरी ओर से होकर ज्ञानोदय बुद्ध बिहार होते हुए नगला मिर्जा बड़ा, सैलई बंबा बाईपास होती हुई रत्नपुंज बुद्ध बिहार गौतमबुद्ध मार्ग नगला मिर्जा पर सधम्म सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।
इस दौरान राखी सागर, सचिव लीना जौहरी, वर्षा निगम, नीतू बौद्ध, सुनीता सिंह, केडी जाटव, केपी सिंह बौद्ध, गुरुचरन गौतम,रघुराज सविता, देवी सिंह कुशवाह ने सभी से शामिल होने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
टूंडला में निकाली जाएगी प्रभात फेरी
टूंडला। शहर के स्टेशन रोड स्थित नगला राधेलाल से सुबह सात बजे भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर बुद्ध वंदना के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी आंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर सब्जीमंडी, भारत माता चौक, बिहारी विलास, बल्देवरोड, दीपा का चौराहा होकर कंपनी बाग, रेलवे अंडरपास होते हुए नगला रति स्थित धम्म सभा में परिवर्तित हो जाएगी। यह जानकारी समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह बौद्ध ने दी है। संवाद