{"_id":"6255c3464cca4676670616a7","slug":"loot-firozabad-news-agr530087857","type":"story","status":"publish","title_hn":"विग व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विग व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विग व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
- कानपुर के सिकंदरा से कैंटर में बैठाकर व्यापारी को लाए थे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। भरतपुर के बिग व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाशों को मक्खनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने व्यापारी से लूटे गए बाल (कृत्रिम बाल) भी बरामद कर लिए। दोनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर दो बदमाशों को क्षेत्र के एर्क इंट भट्टे के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश बिलाल उर्फ आमिर व आसकीन हैं। ये मूलरूप से मंडी चमारान थाना सरधना, जनपद मेरठ के रहने वाले है। बदमाशों ने नौ अप्रैल को मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिल्टीगढ़ चौराहा के समीप भरतपुर के विग व्यापारी पवन कुमार को लूटा था। पवन कुमार विग का थोक व्यापारी है। वह उन्नाव से एक क्विंटल 25 किलो बाल लेकर प्राइवेट वाहन से कानपुर के सिंकदरा आया था। भरतपुर जाने के लिए वह सिकंदरा के समीप वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी बिलाल और आसकीन कैंटर लेकर पहुंचे और भरतपुर जाने की बात कहकर पवन कुमार को कैंटर में बैठा लिया। बिल्टीगढ़ चौराहा के समीप व्यापारी टॉयलेट करने के लिए उतारा था। तभी बदमाश कैंटर लेकर भाग गए। इसकी सूचना व्यापारी पवन कुमार ने थाने आकर दी थी। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात कैंटर सहित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बाल भी बरामद हुए हैं। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है।