फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Logo of Kanch Chudi Industry will be prepared for strong identification

Firozabad News: पुख्ता पहचान के लिए तैयार होगा कांच चूड़ी उद्योग का लोगो

Wed, 05 Nov 2025 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Logo of Kanch Chudi Industry will be prepared for strong identification
फिरोजाबाद। फाइलों में कैद चूड़ी उद्योग की ब्रांडिंग व लोगो तैयार कराने की योजना जल्द धरातल पर दिखेगी। कांच की चूड़ियों को सरकारी ब्रांडिंग और लोगो का इंतजार संबंधी खबर 29 अक्तूबर को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद इस मांग की गूंज शासन तक पहुंच गई है। शासन के निर्देशों के बाद मंगलवार को उपायुक्त उद्योग ने कांच चूड़ी उद्यमियों संग बैठक की। सभी से चूड़ी की ब्रॉडिंग व लोगो के संबंध में सुझाव मांगे।
विज्ञापन

इंवेस्टर समिट 2023 के दौरान शहर के परंपरागत कांच चूड़ी उद्योग को बढ़ावा देने को जरूरी मंथन हुआ। विभागीय मंत्री और उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में कांच चूड़ी की ब्रॉडिंग और लोगो तैयार कराने पर सहमति बनी। मंगलवार को उपायुक्त उद्योग संध्या सिंह ने कांच उद्यमी संगठन द ग्लास सिंडिकेट के चेयरमैन हनुमान प्रसाद गर्ग,इंडस्ट्रीरियल कॉपरेटिव सोसायटी के बिन्नी मित्तल एवं मॉइनोरिटी ग्लास एसोसिएशन के अध्यक्ष पारसा संग बैठक की। बैठक के दौरान कांच चूड़ी के लोगो तैयार कराने उद्यमियों से सुझाव मांगे गए। सरकारी प्रयासों से डिजीटल मार्केटिंग को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई।इसके अलावा देश-विदेश में आयोजित होने वाले व्यापार मेला में चूड़ी की स्टॉल के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। बैठक में सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार, हिमांशु पाराशर, संजय जैन घंटू आदि उद्यमी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



पड़ोसी देशों में चूड़ी का होगा प्रचार-प्रसार
हिंदू बहुल नेपाल, भूटान के अलावा पाकिस्तान में चूड़ी का चलन है। इसके अलावा जिन देशों में प्रवासी भारतीयों की संख्या ज्यादा है वहां के व्यापार मेले में स्टॉल लगाने वाले चूड़ी उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




चूड़ी उद्योग का लोगो तय करने एवं प्रचार-प्रसार के लिए उद्यमियों के सुझाव मांगे हैं। युवा वर्ग को चूड़ी का धार्मिक-सामाजिक महत्व समझाया जाएगा। प्रचार प्रसार के लिए भी कार्य योजना बनाएंगे। - संध्या सिंह उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed