फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Loco pilot chasing girl students caught, report filed

छात्राओं का पीछा करने वाला लोको पायलट दबोचा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Sep 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:55 PM IST
सार

कॉलेज जातीं छात्राओं का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाले लोको पायलट (रेल चालक) को छात्राओं की शिकायत पर परिजनों ने पकड़ लिया।बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छात्राएं विद्यालय जा रही थी।छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Loco pilot chasing girl students caught, report filed

विस्तार

टूंडला। कॉलेज जातीं छात्राओं का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाले लोको पायलट (रेल चालक) को छात्राओं की शिकायत पर परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के पिता ने आरोपी लोको पायलट के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर से सटे एक गांव निवासी दो किशोरियां नगर के एक इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्राएं हैं। दोनों छात्राएं साइकिल से स्कूल आती जाती हैं। उन्हें रास्ते में रोजाना बिहार मूल के जिला मुंगेर अंतर्गत गांव शंकरपुर निवासी रूपेश यादव जो टूंडला हेड क्वाटर में लोको पायलट के पद पर तैनात है छात्राओं का बाइक से पीछा कर परेशान कर रहा था। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छात्राएं विद्यालय जा रही थी। आरोपी युवक ने पूर्व की भांति पीछा किया। उसके पीछे परिजन भी चलने लगे।
विज्ञापन

छात्राओं के कालेज के निकट सुनसान जगह पर पहुंचने पर रूपेश ने उन्हें रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। तभी छात्राओं के परिजनों ने उसे पकड़ लिया पीटकर कॉलेज ले गए। जहां पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष वीपी सिंह का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed