फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

सड़कों पर सन्नाटा, दुकानों पर ताले, गलियों में जुटी भीड़

Sun, 12 Jul 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
lockdown
लॉकडाउन के दौरान नालबंद चौराहे पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रदेश में शुक्रवार रात दस बजे से लागू 55 घंटे के लॉकडाउन के तहत रविवार को भी शहर के सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। शहर के प्रमुख रास्तों पर लगे बैरियरों पर पुलिस मुस्तैद नजर आई। लॉकडाउन के कारण लोग घरों से नहीं निकले। सड़कों पर सन्नाटा रहा। हालांकि गली-मोहल्लों में लोगों की भीड़ नजर आई। हालांकि इस दौरान दूध, फल-सब्जी की आपूर्ति के साथ मेडिकल स्टोर खुले रहे। जाटवपुरी चौराहा से हाजीपुरा होते हुए आगाशाह की मस्जिद की ओर जाने वाले रास्ते पर रविवार को काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। कुछ ऐसा ही नजारा रामगढ़ रोड पर भी नजर आया। यहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं मिला। इमामबाड़ा चौराहा से लेकर नालबंद चौराहा तक चहलपहल नजर आई। नालबंद चौराहा पर पुलिस का पहरा होने के के कारण लोग घरों में कैद नजर आए। वहीं सदर बजार, स्टेशन रोड पर भी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

ई-रिक्शा, टेंपो न मिलने पर पैदल घर पर पहुंचे यात्री
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के बीच गोमती और महानंदा एक्सप्रेस से फिरोजाबाद स्टेशन पहुंचे लोगों को वाहन नहीं मिलने के कारण घर का रास्ता पैदल ही तय करना पड़ा। फिरोजाबाद स्टेशन पहुंचे रामनिवास ने बताया कि वह मूलरूप से आगरा के फतेहाबाद के रहने वाले है और सीआरपीएफ के जवान है। अवकाश लेकर घर आए हैं। एक घंटे से अधिक का समय बीत जाने के लिए यहां वाहन की सुविधा नहीं है। वहीं मूल्रूप से कानपुर के रहने वाले गोविंद कुमार ने बताया कि वह फिरोजाबाद स्थित इलाहाबाद बैंक में सर्विस करते है और सरस्वती नगर में रहते हैं। वाहन न मिलने के कारण पैदल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर दौड़ती रही पुलिस की गाड़ियां
लॉकडाउन के बीच शहर की प्रमुख सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा नजर आया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियां गश्त करती रहीं। ऐसे में बहुत कम ही लोग घरों से बाहर निकले। इधर, अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने सुभाष तिराहा, स्टेशन रोड के साथ अन्य स्थानों पर चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed