{"_id":"5ec412178ebc3e9045439cbb","slug":"lockdown-firozabad-news-agr44255489","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम क्षेत्र में सख्ती से रहेगा लॉकडाउन, नहीं मिलेगी कोई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम क्षेत्र में सख्ती से रहेगा लॉकडाउन, नहीं मिलेगी कोई राहत
विज्ञापन
नगलाबरी से शीतल खाँ रोड पर रास्ता बंद होने के साथ ही पसरा सन्नाटा
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लॉकडाउन-4.0 में फिरोजाबाद शहर के दुकानदारों एवं व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिलेगी। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन में आने के कारण यहां बाजार खोलने, शादी विवाह के कार्यक्रम 31 मई तक स्थगित रहेंगे। होम डिलीवरी के माध्यम से जरूरत के सामान की आपूर्ति की जाएगी।
नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने बताया कि रसूलपुर थाने से लेकर रामगढ़ थाना क्षेत्र का कुछ हिस्सा, इंद्रानगर क्षेत्र, तिलक नगर, खेड़ा मोहल्ला, स्टेशन रोड, नेहरूनगर, रामनगर क्षेत्र से रसूलपुर थाने तक का एरिया कंटेनमेंट जोन में आता है। यदि इसके बाहर 250 मीटर के एरिया में बफर जोन बना लें तो नगर निगम क्षेत्र कवर हो जाएगा।
इस लिहाज से शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन पूर्व की भांति ही 31 मई तक करना होगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में जरूरत की खाद्य सामग्री के साथ ही ईद के दौरान रोजेदारों के प्रयोग में आने वाले खजूर के साथ फलों की आपूर्ति की जा रही है। होम डिलीवरी सिस्टम को और सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए बाजारों को खोलने के लिए गाइडलाइन तैयार की गई है। उसके हिसाब से बाजारों को खुलवाया जाएगा।