{"_id":"5ec3c7868ebc3e90a654214e","slug":"lockdown-firozabad-news-agr4424558190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में छूट न मिलने से परेशान हैं चूड़ी ट्रांसपोर्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में छूट न मिलने से परेशान हैं चूड़ी ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन
नालबंद चौकी से इमामबाड़ा रोड पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के कारण शहर का चूड़ी कारोबार ठप पड़ा है। ऐसे में चूड़ी ट्रांसपोर्टर मालिकों को भी लाखों रुपये का नुकसान सहन करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट में खुले में रखे माल का आंधी-बारिश में काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर ट्रांसपोर्ट मालिकों ने मंगलवार को मंगला गौरी ट्रांसपोर्ट पर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरफराज दादा ने कहा कि फिरोजाबाद से भारत के विभिन्न देशों में करीब दो सौ ट्रक प्रतिदिन जाते है। लॉकडाउन के चलते पिछले दो माह से चूड़ी कारोबार ठप पड़ा है।
वहीं ट्रांसपोटों पर चूड़ी से लदे ट्रक खड़े हैं और ट्रांसपोर्ट में माल भी रखा है। खुला परिसर होने के कारण ट्रांसपोर्ट में रखे माल को बंदर नुकसान पहुंचा रहे है। इससे ट्रांसपोर्टरों पर दोहरी मार पड़ रही है। वहीं बरसात के कारण माल खराब हो रहा है। इस दौरान विनोद माहेश्वरी, वसीम भाई, गौरी शंकर, राजू पंडित, जीशान, कपिल गोयल, सुधीर तैलंग आदि मौजूद रहे।
माल को व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन को अनुमति देनी चाहिए, जिससे माल खराब होने से बच सके। यदि माल पहुंचाने की अनुमति जिला प्रशासन नहीं देता है तो व्यापारियों के साथ ट्रक चालक, मुनीम के साथ अन्य लोगों के भुगतान करने में दिक्कत होगी। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
राहुल कुमार ट्रांसपोर्ट स्वामी
फिरोजाबाद चूड़ी का हब है। लॉकडाउन के बीच कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। गोदामों और ट्रांसपोर्ट में माल रखा है। ट्रकों में माल लदा खड़ा है। उधार का कारोबार है। यदि व्यापारी तक माल नहीं पहुंचा तो अन्य कर्मचारियों के भुगतान में दिक्कत होगी। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विनोद माहेश्वरी