फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

प्रशासन की सख्ती पर भी नहीं मान रहे लोग, लगा रहे भीड़

Thu, 30 Apr 2020 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
lockdown
गल्ला मंडी में दोपहर 12 बजे से थोक की दुकानों से खरीदारी करते फुटकर बिक्रताओं की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सौ का आकड़ा पार कर गई। हर रोज मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है फिर भी लोग मान नहीं रहे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार चेतावनी देने के साथ लॉकडाउन तोड़ने वालों को सजा दे रहे हैं फिर भी लोग गलियों और सड़कों पर एकत्रित हो रहे हैं। आम बाजार बंद है। होम डिलीवरी वाली दुकानें खुली हैं लेकिन यहां आम ग्राहक भी पहुंच रहे हैं। संबंधित बाजारों में दिख रही भीड़ से लॉकडाउन के मानक टूटते दिखते हैं।
विज्ञापन

रसूलपुर
रसूलपुर स्थित जैन मंदिर वाली गली में सुबह सात बजे का नजारा आम दिनों की तरह था। नालबंद चौराहा पर पुलिस बल तैनात था। लोग घरों से निकल कर गली के रास्ते सड़क पार करते हुए दूसरे मोहल्लों में जा रहे थे। गली में जगह-जगह लोग एकत्रित नजर आ रहे थे। लॉकडाउन की बात तो दूर लोग सामाजिक दूरी का पालन तक नहीं कर रहे थे। यही हाल हुंडवाला बाग और मोहम्मदगंज का था। यहां पर लोग घरों से बाहर गलियों में जगह-जगह एकत्रित नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

हाईवे से जुड़ी गलियां
नेशनल हाईवे को भले ही प्रशासन द्वारा जगह-जगह बैरियर लगाकर बंद करने के साथ ही नगला बरी, जाटवपुरी, नैनी ग्लास चौराहा और रसूलपुर थाने पर फोर्स तैनात कर दिया हो। इसके साथ ही सर्विस रोड पर पुलिस की गाड़ी गश्त कर रही हो, लेकिन फिर भी लोग लॉकडाउन का पालन न करते हुए घरों से बाहर निकल कर नेशनल हाईवे के डिवाइडर को पार करते हुए नेशनल हाईवे के दोनों ओर बसे मोहल्लों की ओर आ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय नगर पानी की टंकी क्षेत्र
नगला बरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से विजयनगर पानी की टंकी की ओर जाने वाले रास्ते पर सुबह के समय भीड़ भाड़ थी। गली के बाहर खड़े युवक हाईवे का नजारा देख रहे थे। तो गली के अंदर कई स्थानों पर लोगों को भीड़ लगी नजर आई। यह लोग न तो लॉकडाउन का पालन करते दिखे और और न ही सोशल डिस्टेसिंग का।

बजरिया
दोपहर करीब एक बजे शहर के बजरिया बाजार में जरूरी सामान के लिए खुलने वाली राशन की थोक की दुकानों पर भीड़ नजर आती है। कोतवाली दक्षिण के पास से तिलक भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर काफी भीड़ भाड़ होने के साथ लोगों को दो पहिया वाहनों को निकालने में भी दिक्कत हो रही थी। जबकि कोतवाल दक्षिण पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ ही लोगों से बल प्रयोग लॉकडाउन का पालन कराने के साथ ही बिना कार्य घूम रहे लोगों को वहां से भगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed