{"_id":"5e9ee5e58ebc3e909b669990","slug":"lockdown-firozabad-news-agr438710197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील तिराहे से मंडी समिति तक क्षेत्र की गलियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील तिराहे से मंडी समिति तक क्षेत्र की गलियां सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। नगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बघेल कॉलोनी के चारों तरफ एक किलो मीटर के एरिया को प्रशासन ने सील करा दिया है। तहसील तिराहे से लेकर मंडी समिति तक की सभी गलियों को सील कर दिया है। इस क्षेत्र में शत प्रतिशत होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। अगर कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम एकता सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए नगर में हॉटस्पॉट प्वाइंट से एक किलो मीटर एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया है। तहसील तिराहे से रोडवेज बस स्टैंड को जाने वाले मार्ग को रोक दिया है। इसके साथ ही गिहार बस्ती की सभी गलियां सील कर दी हैं। मेहरा कॉलोनी को जाने वाला रास्ता, सरस्वती नगर वाला रास्ता, यादव कॉलोनी वाले रास्ते से लेकर मंडी समिति तक सभी गलियों को बास से बनी जाली से रोका गया है। मंगलवार से इस क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन मशीन से कराया जा रहा है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए नगर पालिका द्वारा पांच दुकानदारों को पास जारी किए हैं। यह दुकानदार मांग के अनुरूप उनको आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएंगे। एसडीएम ने कहा कि हॉकर गली के बाहर तक सामान लेकर आएगा और लोग वहीं से उससे अपना सामान प्राप्त करेंगे। किसी भी हॉकर को अंदर गलियों में जाने की परमीशन नहीं है।