फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

रात्रि को ढाई बजे सजती है कोटला रोड मंडी, किसानों को नहीं मिल पा रहे हैं उचित कीमत

Fri, 17 Apr 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
lockdown
पुलिस की सख्ती के चलते कोटला रोड नवीन मंडी तड़के तीन बजे से सजने लगी है,तड़़के खरीददारी को ठेल वाल? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पुलिस की सख्ती का परिणाम है कि कोटला रोड नवीन मंडी रात दो बजे से सज गई। मंडी में पैरोकार (खरीददार) काफी कम पहुंच रहे हैं। बाजारों में बिक्री नहीं हो पाती है। इसके चलते सब्जी लेकर आने वाले किसान पशुओं को ही सब्जी खिलाने को मजबूर हैं। गर्मी बढ़ने के बावजूद हरी सब्जियों की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जिले की पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने में पूरी जोर से जुटी है। शुक्रवार को तड़के दो बजे कोटला रोड नवीन मंडी सज गई थी। किसान काफी संख्या में मंडी में सामान लेकर पहुंच गए थे, लेकिन खरीददारी करने वाले उतनी मात्रा में पहुंचे ही नहीं थे।
विज्ञापन

किसान सब्जी की बिक्री न होने के कारण मंडी में जानवरों को गोभी, टमाटर, बैगन डालने को मजबूर हो गए। डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल के सुबह पहुंचने के साथ सख्ती और बढ़ गई। इसका असर किसानों पर पड़ा है। आढ़तियों का कहना है कि किसानों को परेशान नहीं किया जाए। तभी सब्जियों की आपूर्ति हो सकेगी। वैसे भी किसान को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोली आढ़तिया....
- लॉकडाउन किसानों पर भारी पड़ रहा है। किसान लौकी के साथ टमाटर, बैगन, मूली, पालक एवं धनियां लेकर मंडी आ जाते हैं लेकिन पैरोकार (खरीददार) नहीं आने के कारण ही बिक्री नहीं हो पाती है। किसान मजबूरन सस्ती सामग्री बेच रहे हैं।

सत्यवीर सिंह आढ़तिया नवीन मंडी स्थल फिरोजाबाद।
-लॉकडाउन के साथ पुलिस की सख्ती के कारण किसान तो खासे परेशान हैं। मंडी इन दिनों रात दो बजे से सज जाती है, लेकिन खीरा, लौकी, मूली, पालक, धनिया उगाने वाले किसानों के लिए खर्चा निकालना तक मुश्किल हो गया है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि किसानों आने दें।
रामप्रकाश आढ़तिया मंडी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed