{"_id":"5e85cf938ebc3e78aa2c81d7","slug":"lockdown-firozabad-news-agr4363487200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में गरीबों के मददगार बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में गरीबों के मददगार बने
विज्ञापन
प्रेमपुर रैपुरा क्षेत्र में लोगों को समझाते शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन में जनप्रतिनिधि अपने-अपने तरीके से सीधे जनता से संपर्क बनाए हैं। इस समय सभी का फोकस गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच आटा, राशन पहुंचाने पर है। इस कार्य में समाजसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। लॉकडाउन में जनप्रतिधि भी कोरोना की जंग के मोर्चे पर अपने-अपने तरीके से काम करते दिखे। बृहस्पतिवार को रामनवमी पर्व पर सांसद-विधायकों ने दिन की शुरुआत हवन-पूजन से की...।
सांसद चंद्रसेन जादौन ने देवी पूजन के बाद बांटा अन्नकूट प्रसाद
भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने सिरसागंज स्थित आवास पर सुबह परिवार के साथ हवन पूजन किया। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को अन्नकूट का प्रसाद भी बांटा। दोपहर तकरीबन 12 बजे सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, डॉ. ललित मोहन जादौन, प्रतिनिधि सौरभ सिंह, नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता ने जरूरतमंद लोगों को प्रसाद रूपी भोजन वितरित किया। डॉ. चंद्रसेन जादौन ने बताया कि उनकी याद में भी पहली बार ऐसा हो रहा है, जब श्रद्धालु मंदिरों में पूजन न कर घर पर ही देवी की पूजा अर्चना कर रहे हैं और ऐसा जरूरी भी है क्यों कि भगवान भाव से मिलते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सभी लोग मिलकर अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद करें, जिससे कोई भी भूखा न रहे।
मनीष असीजा ने आवास पर बनाया कंट्रोल रूम, लगातार घनघना रहे फोन
घड़ी में दोपहर के 12 बजे थे। आर्य नगर स्थित आवास पर सदर विधायक मनीष असीजा बिना नहाए सुबह सात बजे से लगातार आ रहे फोन से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने आवास पर कंट्रोल रूम बना रखा है। लगातार उनके फोन की घंटी घनघनाती रहती है। एक-एक कर वह फोन रिसीव कर रहे थे। अधिकांश फोन शहर की मजदूर बस्तियों से आ रहे थे। कहीं से आटे की डिमांड तो कहीं से राशन सामग्री और भोजन के पैकेट मांगे जा रहे थे। अधिकांश फोन नए राशन कार्ड के लिए आ रहे थे। इस काम को अंजाम देने के लिए विधायक ने पूरी टीम लगा रखी है। आवास पर बनाए गए कंट्रोल रूम पर मौजूद दो लोग एक-एक नंबर नोट कर रहे थे और फील्ड की टीम जरूरतमंद लोगों के घर तक राशन सामग्री पहुंचा रही थी। विधायक ने फोन करने वाले हरेक व्यक्ति से एक ही बात कही कि राशन कार्ड नहीं है तो तुरंत ऑनलाइन आवेदन करें। राशन कार्ड बन जाने पर 15 अप्रैल को नि:शुल्क राशन मिलेगा। विधायक मनीष असीजा ने बताया कि अब तक वह दो हजार नए राशन कार्ड बनवा चुके हैं।
विज्ञापन
नवरात्र में व्रत रहीं महापौर, आज किया हवन-पूजन
मोहल्ला छपैटी स्थित आवास पर महापौर नूतन राठौर ने सुबह पूरे परिवार के साथ हवन-पूजन किया। नवरात्र में वह सभी दिन व्रत रहीं। नवमी पर उन्होंने विधि विधान के साथ पूजन किया। इसके बाद वह लगातार आ रहे फोनों को रिसीव कर रही थी। उन्होंने आवास पर रजिस्टर बना रखा है। जरूरतमंदों के बीच वह स्वयं भी जा रही हैं। लोगों को आटा, राशन सामग्री और भोजन के पैकेट वितरित करा रही हैं। नूतन राठौर नगर निगम की टीम द्वारा किए जा रहे सैनिटाइजेशन के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा कर रही हैं। महापौर ने कहा कि इस समय वह दो मोर्चे पर फोकस किए हैं। शहर की साफ-सफाई और गरीब मजदूरों को भोजन पहुंचाना।
सुबह से ही क्षेत्र में निकले विधायक मुकेश वर्मा
शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा सुबह दस बजे से ही अपने क्षेत्र में निकल गए। गोवर्धन की ठार, प्रेमपुर रैपुरा और क्षेत्र की श्रमिक बस्तियों में पहुंचे और लोगों को राहत सामग्री वितरित कराई। राशन की दुकानों पर भी लोगों से मिले और परेशानी पूछी। विधायक मुकेश वर्मा ने कहा कि कोरोना से जंग के दौरान हम लोगों की जिम्मेदारी है कि आम जनता की परेशानी को दूर कर सकें। विधायक ने कहा कि आवास पर शिकायत लेकर कोई नहीं आ रहा है लेकिन उनका फोन हमेशा खुला रहता है, जहां से भी लोग अपनी परेशानी बता रहे हैं उसका हम निदान करा रहे हैं।
सपा एमएलसी डॉ. दिलीप ने वितरित कराया प्रसाद
सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने नगला भाऊ स्थित आवास पर राम नवमी पर सुबह प्रसाद बनवाया और आवास पर बने मंदिर पर प्रसाद का भोग लगाकर पैकेट तैयार करा लिए। इन पैकेटों को उन्होंने अपनी गाड़ी में रखा और श्रमिक बस्ती महादेव नगर और अब्बास नगर में जरूरतमंद लोगों को वितरित कराया। डॉ. दिलीप यादव यादव ने कहा कि वह सुबह पांच बजे उठ गए थे। सुबह रामनवमी का पूजन किया। नवरात्र में उन्होंने नौ दिन व्रत रखा था।
सिरसागंज विधायक हरिओम यादव मजदूरों के घर तक पहुंचाया राशन
सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव ने सुबह पूजन कर गायों को चारा खिलाया। विधायक हरिओम यादव और उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू गांवों से आने वाले फोनों पर लोगों के बीच राशन सामग्री भेज रहे हैं। सुबह उनके पास नगला असुआ, भीमसेन, नगला कांस क्षेत्र से फोन आए कि मजदूरों को राशन सामग्री की जरूरत है तो उनकी टीम तुरंत राशन सामग्री लेकर निकल गई। नवरात्र के अंतिम दिन सुभाष तिराहे पर जरूरमंदों के बीच करीब पांच सौ पैकेट भोजन के वितरित कराया। विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सभी कार्यकर्ताओं से कह दिया है कि जिस गांव में मजदूरों और गरीबों भोजन, राशन की समस्या आए तुरंत बताएं।
जसराना विधायक पप्पू लोधी ने गांवों में किया लोगों से संपर्क
लॉकडाउन में लोगों को जागरूक करने के लिए विधायक जसराना रामगोपाल पप्पू लोधी सुबह से ही गांवों में लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। सुबह नित्य पूजन के बाद वह घर से निकल आए। जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी द्वारा जसराना, एका, फरिहा कस्बों में नियमित लोगों से संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए सभी से घर रहने की अपील की।