{"_id":"5e7e203f8ebc3e6fca00559a","slug":"lockdown-firozabad-news-agr435673760","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल न आने से मेडिकल स्टोर में स्टॉक खत्म होने के कागार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल न आने से मेडिकल स्टोर में स्टॉक खत्म होने के कागार पर
विज्ञापन
शिकोहाबाद। लॉकडाउन होने के चलते नगर में मेडिकल स्टोरों का स्टाक समाप्त के कगार पर है। अगर शीघ्र दवाओं की आवक नहीं हुई तो मेडिकल स्टोरों पर जल्द ही ताला लग जाएगा। मेडिकल स्टोर स्वामियों ने प्रशासन से आगरा से माल लाने के लिए पास जारी करने की मांग की है।
नगर के मेडिकल स्टोरों में दवाओं की कमी होने लगी है। दवाओं के बाहर से न आने के कारण स्टॉक खत्म होने को है। स्टोरों पर जरूरी दवाएं, मास्क और सैनिटाइजर आदि नहीं मिल रही है। मेडिकल स्टोर पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आती है।
ड्रग्स विभाग ने मेडिकल स्वामियों स्टोर खोलने के आदेश दिए हैं। ऐसे में दवाओें की कमी के बाद मेडिकल स्वामी विभाग के आदेश पर आपत्ति जता रहे हैं। दवा कारोबारियों का कहना है कि 24 घंटे मेडिकल तो तब खोलें जब दुकान में माल हो। हम दुकानों पर खाली बैठ कर क्या करेंगे।
विज्ञापन
दवा विक्रेताओं ने एसडीएम एकता सिह को प्रार्थनापत्र देते हुए कहा कि हम लोगों को पास दिए जाएं, जिससे आगरा से दवाओं की आपूर्ति को सुचारू किया जा सके। एसडीएम ने बताया कि दवा विक्रेताओं ने उन्हें स्टॉक समाप्त होने की जानकारी दी है। शीघ्र ही दवा विक्रेताओं के पास जारी कर माल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।