फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बरसे डंडे, गलियों में दौड़ाया

Thu, 26 Mar 2020 09:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
lockdown
नालबंद चौकी के आसपास मुस्लिम क्षेत्र में लोगो द्वारा हथठेल लगाकर की गई वेरीकेटिंग से निकलती पुल? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के पहले दिन बुधवार को ढिलाई के बाद गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। बिना किसी कारण लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर जमकर लाठी-डंडे बरसे। वहीं कस्बों में पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों से पुलिस ने उठक-बैठक लगवाई। पुलिस ने सुबह 11 बजे के बाद पूरे जिले में कड़ी नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे दिन गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे नालबंदान क्षेत्र, शीशग्रान, छतरी वाला कुआं, देव नगर, हाईवे, जाटवपुरी, कोटला रोड, सुहाग नगर चौराहा आदि तमाम स्थानों पर लोग बिना किसी कारण सड़कों पर घूमते मिले। पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों से कारण पूछा तो वे बता नहीं सके।
विज्ञापन

वहीं कुछ गलियों में लोग जमघट लगाए हुए े। इस पर पुलिस ने लाठी लेकर सभी को दौड़ा दिया। बाइक पर चलते लोगों की लाठी से खबर ली। पुलिस के बल प्रयोग से लोग गलियों में गिर भी गए। नालबंद पुलिस चौकी के सामने गली में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। बाइक सवार दो युवकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed