फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

वाहन न मिलने से सैकड़ों किलोमीटर दूर से पैदल चलकर आ रहे लोग

Thu, 26 Mar 2020 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
lockdown
टूंडला सुभाष चौराहे से पैदल गुजरते लोग - फोटो : TUNDLA
टूंडला। लॉक डाउन के बाद वाहनों के अभाव में लोग पैदल ही अपने घरों की ओर चल दिए हैं। रास्ते में न तो कोई वाहन मिल रहा है और न ही कोई अन्य साधन। फिर भी महामारी से बैखोफ होकर लोग पैदल सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। इनसे खतरा बढ़ने की संभावनाएं भी अधिक हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर चारों ओर सन्नाटा पसरा है। एक भी वाहन नहीं चल रहा। बाइक सवार भी बहुत ही ज्यादा इमरजेंसी में घर से निकल रहे हैं। ऐसे में टूंडला हाईवे पर काफी संख्या में लोग सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके अपने घरों की ओर पैदल जाते दिख रहे हैं। कोई इंदौर से एटा तो कोई रेवाड़ी से अलीगंज तक पैदल जा रहा है। लोगों ने बताया कि जहां हम नौकरी कर रहे थे। वहां भी खाने के लिए कुछ नहीं है।
विज्ञापन

नौकरी अब रही नहीं। सब फैक्टरियां और कंपनी बंद हो गई हैं। मालिकों ने भी काम न चलने के कारण रुपये देने से मना कर दिया है। ऐसे में वहां रहकर भी क्या करेंगे। वाहन नहीं चल रहे हैं तो फिर पैदल ही घर जाना पड़ेगा। वहां कम से कम भोजन तो मिल जाएगा। परिवार के साथ तो समय बिता लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उपजिलाधिकारी टूंडला केपी सिंह तोमर ने लोगों की संख्या को देखते हुए रोडवेज बसों का इंतजाम कराया है। ऐसा ही नजारा पचोखरा थाने के गांव नगला दल में देखने को मिला। जहां काफी संख्या में लोग ऊंट बुग्गी, बाइक के अलावा पैदल चलकर घर जाने को मजबूर दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed