फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Loader vehicle crushes bike riders, youth dies

Firozabad News: लोडर वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत

Wed, 17 Apr 2024 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Loader vehicle crushes bike riders, youth dies
टूंडला। रिश्तेदार के साथ माता वैष्णोदेवी धाम दर्शन करने जा रहे बाइक सवार युवक को लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवतियों की हालत गंभीर बनी हुई है। आगरा के थाना अछनेरा के गांव कचौरा निवासी महेश जाटव (25) बड़े भाई राजेन्द्र सिंह की ससुराल जरौलीकलां आया था। मंगलवार सुबह 11 बजे करीब वह रिश्तेदार नीरू को बाइक पर बैठाकर उसायनी स्थित वैष्णोधाम मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। वे रत्ना होटल के सामने पहुंचे तभी लोडर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महेश, नीरू और वहां उनका इंतजार कर रही सलोनी भी गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। वहां उपचार के दौरान महेश की मौत हो गई। दोनों युवतियों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के भाई भूपेन्द्र ने लोडर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि लोडर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed