{"_id":"579777f74f1c1bc80a21e649","slug":"listened-to-the-problems-of-farmers-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किसानों की सुनी समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किसानों की सुनी समस्याएं
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
किसान मेले का आयोजन किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम राजेश प्रकाश ने किसानों से कहा कि उनकी समस्या हमारी समस्या है। हम किसानों के हित के काम करेंगे। पॉली हाउस स्थापना में सब्सिडी में अंतर की समस्या पर डीएम ने डीडी कृषि प्रसार को शासन को आज ही पत्र भिजवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मिर्च उत्पादक किसानों की फसल बीमा योजना की समस्या का समाधान का भी भरोसा दिया। मेले में किसानों को अनुदान पर बीज, लेजम आदि की खरीददारी की। नारखी ब्लाक के ग्राम गढ़ी हंसराम में किसान मेले का आयोजन डीएम राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि सबसे पहली लड़ाई सिर्फ मेढ़बंदी के कारण हुई लेकिन मेढ़बंदी हदबंदी होना जरूरी है। गढ़ी हंसराम निवासी संजीव कुमार ने पॉली हाउस निर्माण में अन्य राज्यों में 90 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने की बात कही। उन्होंने मिर्च की फसल बीमा योजना का लाभ नहीं दिए जाने पर सवाल उठाया। कृषि वैज्ञानिक डा. सुभाषचंद्र शर्मा ने किसानों को शिमला एवं अचार की मिर्च की बुवाई के साथ क्या-क्या सावधानी बरतें? की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान रासायनिक खादों का प्रयोग करने के स्थान पर जैविक खादों का प्रयोग करें। सीबीओ डा. प्रभंजन शुक्ला ने किसानों को कुक्कट पालन, डेयरी योजना की जानकारी दी। पशुओं के टीकाकरण किए जाने पर जोर दिया। मत्स्य विभाग के आरके श्रीवास्तव ने कहा कि किसान खेत तालाब योजना के तहत मत्स्य पालन करके लाभ कमा सकते हैं। डीएचओ बलजीत सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। डीडीओ अखिलेश पांडेय ने कहा कि किसानों को बीज अनुदान पर मिलेगा लेकिन इसके लिए किसानों को पंजीयन कराना होगा। किसानों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सही जबाव देने वाले गढ़ी कल्याण सुभाषचंद्र, नगला राधे के भीकमपाल, मुन्नेश बछगांव, सुशील शर्मा नारखी, गोपाल सिंह गढ़ी अफोह, हजारीलाल गढ़ी हंसराम, इंद्रपाल गढ़ी श्रीराम आदि ने खुरपिया एवं दरांती जीते। लीड बैंक प्रबंधक सुरेंद्र वर्मा, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह बूली, राजपाल सिंह, ओम प्रकाश, घनश्याम सिंह मौजूद रहे। इससे पूर्व नवागत डीएम राजेश प्रकाश के गांव में आने पर आचार्य अरविंद महाराज ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन