फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   linter, fall, two, laber, injurd, firozabad

लालई में निर्माणाधीन हेल्थ सेंटर का लिंटर गिरा, दो श्रमिक घायल

Sat, 07 Mar 2020 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
linter, fall, two, laber, injurd,  firozabad
खैरगढ़ में निर्माणाधीन हेल्थ सेंटर का लिंटर गिरने से घायल हुए श्रमिक। - फोटो : FIROZABAD
खैरगढ़। थाना खैरगढ़ के ग्राम लालई में बनाए जा रहे स्वास्थ्य केंद्र (हेल्थ सेंटर भवन) का लिंटर शुक्रवार शाम को अचानक गिर गया। लिंटर गिरने से दो श्रमिक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा है। खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लालई में हेल्थ सेंटर के लिए भवन बनाया जा रहा है। शुक्रवार शाम को केंद्र की छत पर श्रमिक काम कर रहे थे। तभी अचानक छत का लिंटर भर-भराकर गिर गया। इससे छत पर काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी होते ही ग्रामीण पहुंच गए। सीएमओ के निर्देश पर एंबुलेंस प्रभारी प्रशांत गुप्ता टीम के साथ पहुंचे और पांच एंबुलेंस भेजीं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंच गए। दो श्रमिकों के चोट थी। दोनों को जिला अस्पताल स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर में लाए हैं। इनमें लालई निवासी विजय पाल (28) पुत्र सरनाम सिंह व राजीव (26) पुत्र मान सिंह शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने कहा, लालई में हेल्थ सेंटर का निर्माण कार्यदायी संस्था की ओर से कराया जा रहा था। बारिश के कारण ही लिंटर गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर टीम भेजी दी। दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed