फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Link to the voter card support SMS

एसएमएस से वोटर कार्ड आधार से होगा लिंक

Sat, 28 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 28 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
 अब आम जन को अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब महज एक एसएमएस के माध्यम से प्रत्येक अपने वोटर कार्ड को आधार से लिंक कर सकेगा। वहीं लिंक करने के लिए आयोग ने ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय मतदाता सूची परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से लिंक कराने की पहल शुरू करने जा रहा है। इसके लिए आयोग ने एसएमएस और ऑनलाइन सेवा शुरू की है। आम जन के लिए आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से लिंकअप करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग बेहद सरल प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर ईसीआईएलआईएनके टाइप कर स्पेस दे और अपना पहचान पत्र का नंबर टाइप करें। इसके बाद कुछ ही क्षणों में आपके नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन



वहीं ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आधार कार्ड को लिंकअप करने के लिए उपभोक्ता एनवीएसपी डाट इन पर जाकर राष्ट्रीय मतदाता सर्विस पोर्टल को खालें। इसके बाद अपना नाम, आधार कार्ड नंबर, मतदाता पहचान पत्र संख्या और अपना मोबाइल नंबर टाइप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ ही क्षणों में आपका मतदाता पहचान पत्र आपके आधार कार्ड से लिंकअप हो जाएगा।
ऑनलाइन और एसएमएस प्रक्रिया प्रारंभ करने के पीछे जिला निर्वाचन आयोग का मूल उद्देश्य आमजन को सरकारी अथवा गैर सरकारी कार्यों के लिए पत्रावली की पूर्ति से निजात दिलाना है। वहीं वोटर कार्ड से आधार कार्ड लिंकअप होने की स्थिति में मतदान के दौरान वोटर कार्ड न होने की स्थिति में मतदान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed