फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lineman dies due to electric shock during shutdown, commotion

Firozabad News: शटडाउन के दौरान करंट आने से लाइनमैन की मौत, हंगामा

Thu, 28 May 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 28 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to electric shock during shutdown, commotion

विज्ञापन


जसराना। थाना क्षेत्र के नगला मनी गांव में विद्युत लाइन ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को रखकर एटा-शिकोहाबाद मार्ग स्थित डिविजन कार्यालय के सामने मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस, प्रशासन और विद्युत निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई, पत्नी को नौकरी, सात लाख रुपये मुआवजा दिए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



जसराना देहात बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन रवि कुमार (28) पुत्र राकेश चंद निवासी ग्राम नगला सामंती बुधवार रात बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बृहस्पतिवार सुबह लाइन के फॉल्ट ठीक करने के लिए पहुंचा था। पहले उसने बिजलीघर पर मौजूद सब स्टेशन ऑपरेटर (एसएसओ) से शटडाउन लिया था। जब वह खंभे पर काम कर रहा था, तभी अचानक तारों में करंट आ गया और वह बुरी तरह झुलसकर तारों से चिपक गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली कटवाकर उसे नीचे उतारा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टरों में बैठकर सुबह करीब 9 बजे डिवीजन कार्यालय पहुंचे। शव को वहां रख दिया। आक्रोशित भीड़ ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजन ने बिजलीघर पर तैनात एसएसओ पर जानबूझकर बिजली चालू करने और हत्या करने का आरोप लगाया। जाम की सूचना पर सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय, कोतवाल राजेश कुमार पांडेय, एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। विद्युत निगम के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सात लाख रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का लिखित में आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगातार हो रहे हादसों से सबक नहीं ले रहा विभाग

जसराना। उपखंड क्षेत्र में शटडाउन के बाद करंट आने से मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेते हैं। दिसंबर 2018 में नगला शादी निवासी लाइनमैन भूरे सिंह की एलटी लाइन पर काम करते समय करंट आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। मार्च 2025 में झपारा फीडर पर खंभे पर काम कर रहा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। एका क्षेत्र के गांव नगला सामंती निवासी संविदा लाइनमैन सौरभ की विरामपुर गांव में शटडाउन के बावजूद बिजली चालू होने से खंभे से गिरकर मौत हो गई थी।



लाइन सही करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत हुई है। बिजली विभाग ने 7 लाख रुपये और अधिकारियों-कर्मचारियों के निजी सहयोग से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

- राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम जसराना



-------

एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगा है। उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। लाइनमैनों को सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं और सभी को जागरूक किया जाएगा। शटडाउन के कड़े नियमों का पालन न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


- राहुल सिंह, एक्सईएन, जसराना

------



नगला सामंती निवासी रवि राजपूत की मौत की सूचना पर मौके पर गया था। अधिकारियों से बात कर उचित मुआवजा और पीड़ित पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन लिया गया है। दोषी कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।



- रामगोपाल पप्पू लोधी, पूर्व विधायक जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed