फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   light problem

ग्रामीण न बिल जमा करने को तैयार, कनेक्शन लेने को, तीन गांवों की काटी बिजली

Tue, 25 Jun 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
light problem
गांव नवलपुर में पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गांव नवलपुर में विद्युत चेकिंग के दौरान विद्युत टीम से हुई अभद्रता के बाद मंगलवार को पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग की गई। आसपास के दो अन्य गांवों में भी चेकिंग अभियान चलाया। ग्रामीणों के बिल न भरे जाने एवं कनेक्शन न लिए जाने पर तीन गांवों की बिजली काट दी गई। सोमवार रात इन गांवों में अंधेरा छाया रहा। लोग बिना बिजली के परेशान रहे।
विज्ञापन

विद्युत विभाग का बकाएदारों एवं विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। टीम सोमवार को चेकिंग करने गांव नवलपुर में पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने टीम से अभद्रता की। इस वजह से टीम गांव का विद्युत कनेक्शन काटकर वापस हो गई। मंगलवार को टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। एसडीओ वरुण कुमार के निर्देशन में गांव नवलपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां 90 घरों में आधे ही घरों में कनेक्शन था। उनमें भी सिर्फ एक उपभोक्ता विद्युत बिल जमा करता था। एक उपभोक्ता के घर को छोड़कर पूरे गांव की विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई।
विज्ञापन

इधर, ग्राम सदोला में 40 घर हैं। जिसमें सिर्फ 16 कनेक्शन लिए हैं। प्रत्येक उपभोक्ता पर 15 हजार से अधिक का बिल बकाया है। यहंा भी पूरे गांव शेष घरों में कटिया ड़ालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। सदोला ग्राम की बिजली काट दी गई। ग्राम धर्मपुर में 80 घरों में 50 विद्युत कनेक्शन है। उनमें सिर्फ दो ही उपभोक्ता बिजली बिल जमा करते हैं। टीम ने इस गांव का भी विद्युत कनेक्शन काट दिया। विद्युत संकट से लोग परेशान रहे। पूरे गांव में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत सप्लाई बंद करने के बाद हमने टीम के लोगों को गांवों में छोड़ा। ताकि लोग अपना बकाया बिल जमा कर दें। वहीं, जिन घरों में कनेक्शन नहीं हैं, वह नया कनेक्शन लें। मगर कोई भी ग्रामीण बिल जमा करने को तैयार हुआ न ही किसी ने नए कनेक्शन लेने को कहा है।
वरुण कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed