फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   light

सुहाग नगरी में दीपावली जैसा नजारा, आतिशबाजी के साथ दीपों से जगमग हुआ शहर

Sun, 05 Apr 2020 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
light
हुंडावाला बाग का नजारा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविवार को रात नौ बजे सुहागनगरी में दीपावली जैसा नजारा दिखा। शहर का हर गली-मोहल्ला दीपों से जगमगा उठा। एक ही समय पर शहर के लोग अपने घरों की बालकनी, दरवाजों पर एकत्र हुए। कहीं दीप, मोमबत्ती तो कहीं मोबाइल की फ्लैश लाइट और टार्च जलाकर लोग सुहागनगरी को रोशन कर रहे थे। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई। यह नौ मिनट का पल लोगों के जीवन में सबसे यादगार बन गया। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सुहागनगरी के लोगों ने संकेत दिया कि कोरोना की लड़ाई में वह देश के साथ हैं। शिकोहाबाद, जसराना, टूंडला, सिरसागंज, फरिहा, नारखी आदि क्षेत्रों में भी लोग दृढ़ता के साथ इस विश्वव्यापी जंग में एक साथ दिखे।
विज्ञापन

ओम अपार्टमेंट में लोगों ने अपनी बालकनी में खड़े होकर मोमबत्ती, दीप जलाएं। वहीं रामाकृष्णा अपार्टमेंट में मंदिर पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए महिलाओं ने दीपक जलाएं। आर्चिड अपार्टमेंट, विभव नगर और गणेश नगर में लोग छतों पर खड़े होकर इस पल को यादगार बनाने में जुटे रहेे। कोटला मोहल्ला, नई बस्ती, कटरा सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में भी सभी ने मोमबत्ती, टार्च जलाकर अपने इरादे जता दिए। गुंजन अपार्टमेंट, गांधी नगर, तिलक नगर, दुर्गा नगर सहित शहर के प्रमुख मोहल्लों में ऐसा ही नजारा दिखा। सदर बाजार में भी लोगों ने दीप जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed