{"_id":"f5d5e2b630981bb50b2545e1eb77a9d3","slug":"lessons-will-be-taught-traffic-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाया जाएगा ट्रैफिक नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाया जाएगा ट्रैफिक नियमों का पाठ
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक नियमों की जानकारी चालकों देने के लिए यातायात पुलिस के साथ लोक नागरिक कल्याण समिति भी पहल करेगी। इसके लिए पांच दिवसीय शिविर का आयोजन सुभाष तिराहा पर किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देेते हुए लोक नागरिक कल्याण समिति के सचिव सतेंद्र जैन ने बताया कि 16 नवंबर को आम जनता को ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने पर फूल भेंटकर जागरूक किया जाएगा। इससे वह ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकें। 17 और 18 नवंबर को हेलमेट न पहनने वालों को हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके लिए या तो उन्हें चालान कटवाना होगा या हेलमेट खरीदना होगा। 19 नवंबर को आटो चालकों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें उन्हें ठीक ढंग से और सुरक्षित तरह एवं सही दिशा में आटो चलाने की शपथ दिलाई जाएगी। 20 नवंबर को स्कूलों में सेमिनार का आयोजन होगा। सेमिनार में ट्रैफिक के नियमों की सही जानकारी एवं दिशा निर्देश दिए जाएंगे। सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत, टीएसआई मनोज यादव, केके जैन, डीपीएस राठौर, आरती गुप्ता, हितेश कुशवाहा, महेंद्र जैन, डा. उमाशंकर आदि मौजूद थे।