फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   less of knowledgw person misuse his power

मनुष्य अज्ञानता के कारण क्षमताओं का कर रहा दुरुपयोग

Sun, 01 Feb 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 01 Feb 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
less of knowledgw person misuse his power
आचार्य वसुनंदी महाराज के शिष्य जैन मुनि जिनानंद महाराज के सानिध्य में नई
विज्ञापन
बस्ती स्थित जैन मंदिर में श्री 1008 शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया। भक्तजन संगीतमय स्वरलहरियों को सुनकर झूमने को विवश हो गए। विधानाचार्य पांडेय राजेश जैन थे।

मुनि जिनानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य अज्ञानता के कारण अपनी क्षमताओं का दुरुपयोग कर रहा है। इसको दूर करने के लिए जिनवाणी को सुनना आवश्यक हो गया है। देव शास्त्र गुरु की शरण में जाने से दुखों का निवारण होता है। जिसके पास देव-शास्त्र गुरु रूपी कवच ही नहीं है वह सदैव ही खतरे में रहता है। विधान में बैठे श्रावक उच्च गति प्राप्त करने के मार्ग पर बढ़ रहे हैं। प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन ने कहा जो भगवान की भक्ति में लीन होते हैं उनका कुछ भी अहित नहीं होता है। श्री 1008 शीतलनाथ धार्मिक संगठन विधान के आयोजन के लिए बधाई का ही पात्र है। विधान में प्रमुख रूप से अध्यक्ष डा. महेंद्र जैन, महामंत्री राहुल जैन इसौली, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन जीतू, निर्देशक अनिल जैन डब्बू, रोमी जैन, अंशुल जैन, मुकुल जैन, सुकमाल जैन, सुरेशचंद्र जैन इसौली, विजय जैन सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। विधान के बाद संपूर्ण विश्व की शांति कामना के लिए हवन किया। अंत में डा. महेंद्र जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed