{"_id":"66f9b5c771173c85860975d5","slug":"left-family-for-lover-then-filed-molestation-report-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-134348-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रेमी के लिए छोड़े घरवाले, फिर छेड़छाड़ की दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रेमी के लिए छोड़े घरवाले, फिर छेड़छाड़ की दर्ज कराई रिपोर्ट
Mon, 30 Sep 2024 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। युवती ने युवक से प्रेम विवाह कर घर छोड़ दिया। युवती की मांं ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो युवती ने परिजन के खिलाफ बयान देकर मुकदमा खत्म करा दिया। फिर ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इतना नहीं मौके का फायदा उठाकर जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। इसके बाद पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी युवती ने हसमत नगर निवासी राशिद से प्रेम विवाह किया। 31 अक्टूबर 2023 को विवाह के बाद उसने 8 नवंबर 2023 को अपना घर छोड़ दिया। इस मामले में युवती की मां ने थाना रामगढ़ में राशिद व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन युवती ने ससुरालीजनों का पक्ष लेते हुए मायके पक्ष के खिलाफ बयान दिए तो मुकदमा खत्म हो गया। ससुरालीजन मुकदमे में काफी रुपये खर्च होने के लिए सोनी पर परिवार से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि ससुरालीजन मारपीट करने लगे। 22 सितंबर को जेठ की बत्तमीजी की शिकायत पर ससुरालीजनों ने जेठ का ही पक्ष लिया। थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति राशिद, ससुर हासिम, सास बानो बेगम, जेठ शाहिद, इरफान, जेठानी यासमीन, सरोज एवं ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।