{"_id":"6395d5b5631c5457e8333077","slug":"lathi-poles-carrying-leased-land-seven-injured-firozabad-news-agr556474096","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पट्टे की जमीन को लेकर चले लाठी डंडे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पट्टे की जमीन को लेकर चले लाठी डंडे, सात घायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पट्टे की जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद को लेकर नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव मढ़वा में दो पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला किया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए। जिनको पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराई। पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।
नगला खंगर क्षेत्र के मढ़वा गांव निवासी बबलू और श्याम सिंह पक्ष के बीच पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को राजस्व टीम ने विवादित स्थान की नापतोल कराई, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। ग्रामीण इस विवाद को शांत कराते, इसबीच दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। साथ ही एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला किए।
मारपीट में दोनों पक्षों से सुमेद सिंह, इंद्रजीत, मोहब्बत सिंह, सहदेव, मंजू देवी, अरुण, अवधेश घायल हुए। इस बीच ग्रामणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश कुमार सिंह ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया, साथ ही घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां उनका डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। थानाध्यक्ष नगला खंगर महेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। शनिवार को तहसील प्रशासन द्वारा जगह की नापतोल की गई थी। इसके बाद झगड़ा हुआ था। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।