{"_id":"661570fd56b7ac6cc9049497","slug":"land-marked-in-shankarpur-for-bio-gas-plant-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-122086-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बायो गैस प्लांट के लिए शंकरपुर में जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बायो गैस प्लांट के लिए शंकरपुर में जमीन चिह्नित
Tue, 09 Apr 2024 10:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इंवेस्टर्स समिट 2023-24 के दौरान आए बायो गैस प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। बायो गैस प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव देने वाली दिल्ली की फर्म के संचालकों ने शंकरपुर में भूमि अर्जन की कार्रवाई पूरी करा ली है। सोमवार को फर्म के संचालक ने उद्योग विभाग के अफसरों से मुलाकात की। उद्योग विभाग के अनुसार बायो गैस प्लांट के लिए अर्जित भूमि को तहसील प्रशासन की एनओसी लेने का प्रयास किए जा रहे है।दिल्ली की फर्म मैसर्स पीकेएलएस द्वारा इंवेस्टर्स समिट 2023-24 में बायो गैस प्लांट स्थापना के लिए करीब 40 करोड़ का एमओयू साइन किया था। लंबी जद्दोजहद के बाद पीकेएलएस द्वारा तहसील सदर क्षेत्रांर्गत शंकरपुर में बायो गैस प्लांट स्थापना के लिए भूमि अर्जन की कार्रवाई पूरी करा ली है। सोमवार को फर्म संचालक प्रमोद कुमार सिंह ने उद्योग विभाग के अफसरों से मुलाकात की। उद्योग विभाग के सूत्रों के अनुसार फर्म द्वारा शंकरपुर में अर्जित की गई भूमि के संबंध में तहसील प्रशासन से एनओसी ली जा रही है। तहसील प्रशासन से एनओसी मिलने के बाद प्लांट के निर्माण कार्य का शुरू करा दिया जाएगा। हालांकि फर्म द्वारा प्लांट स्थापना को जरूरी मशीनों व अन्य साजो सामान की आपूर्ति के लिए जरूरी प्रक्रिया भी पूरी करा ली गई है।
-- -
कृषि अपशिष्ट और खाद्य अपशिष्टों से बनेगी बायो गैस
पीकेएलएस फर्म द्वारा बनाई कार्य योजना के मुताबिक प्लांट पर कृषि अपशिष्ट एवं खाद्य पदार्थों के अपशिष्टों से बायो गैस बनाई जाएगी। प्रतिदिन करीब 5000 घनमीटर बायो गैस तैयार की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पीकेएलएस फर्म द्वारा फिरोजाबाद प्लांट स्थापना के बाद जिले की अन्य तहसील क्षेत्रों में भी बायो गैस प्लांट स्थापना को जरूरी संभावनाएं तलाश कर रही है।
-- -
कंपनी प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह सोमवार को कार्यालय आए थे। उन्होंने प्लांट स्थापना के संबंध में जरूरी चर्चा की। फर्म द्वारा क्रय की गई भूमि के संबंध में तहसील प्रशासन से एनओसी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
संदीप कुमार, सहायक प्रबंधक उद्योग