{"_id":"69601720365c261ab10dade8","slug":"lakshya-and-national-quality-team-reached-joint-hospital-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-164823-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संयुक्त चिकित्सालय पहुंची लक्ष्य व राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संयुक्त चिकित्सालय पहुंची लक्ष्य व राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम
Fri, 09 Jan 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। लक्ष्य व राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक टीम ने बृहस्पतिवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का दौरा किया। टीम तीन दिनों तक यहां रूककर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। रैंकिंग में अस्पताल का नाम आने पर अस्पताल को 10 लाख रुपये शासन की ओर से दिये जाएंगे।
बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे करीब तीन सदस्यीय टीम संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। टीम में डॉ महेंद्र कुमार, विमला रानी, डॉ. गरिमा पंत शामिल थे। जिन्होंने चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी केशव समेत अन्य स्टाफ के साथ चिकित्सालय का दौरा किया। टीम ने पहले दिन ओपीडी, एनआरसी वार्ड एवं लेबर रूम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कर्मचारियों एवं स्टाफ से जानकारी ली। साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों को मिलने वाले उपचार के बारे में भी जानकारियां हासिल की। टीम अब दो दिन और रूककर अस्पताल का दौरा करेगी। जिसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी। संयुक्त चिकित्सालय के रैंकिंग में शामिल होने पर राष्ट्रीय गुणवत्ता का एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही 10 लाख रुपये का बजट भी दिया जाएगा।
टीम तीन दिनों तक रूककर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं देखेगी। रैंकिंग में शामिल होने पर हमें राष्ट्रीय गुणवत्ता का एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही कुछ बजट भी मिलने की संभावना है। - डॉ. आरसी केशव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, शिकोहाबाद