{"_id":"60202d6b8ebc3e4b3e025646","slug":"lady-comitted-the-suicide-in-jondhanri-firozabad-firozabad-news-agr4797090162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौंधरी में महिला फांसी के फंदे पर झूली,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौंधरी में महिला फांसी के फंदे पर झूली,मौत
विज्ञापन
ज थाना नारखी के गांव जौंधरी में रविवार सुबह मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नारखी के गांव जौंधरी निवासी सपना (21) पुत्री रामदास वाल्मीकि की शादी छह माह पूर्व थाना एवं कस्बा टूंडला के शिवनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी होने के बाद भी वह मायके में रह रही थी। रविवार सुबह मकान के सामने प्लॉट पर रामदास, उसकी पत्नी एवं बेटा बैठे थे।
तभी सपना ने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर अंदर पंखे में चुन्नी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। रामदास एवं उसका बेटा घर गए तो दरवाजा बंद देखकर उन्होंने सपना को आवाज लगाई। काफी आवाज लगाने के बाद दरवाजा नहीं खुलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।